कई बार ऐसा होता है कि इंसान थका हारा होता और सामने वाला ऐसा इल्लॉजिकल सवाल पूछ देता है कि चाहकर भी उसका सीधा जवाब नहीं दिया जाता है। आपके साथ भी कई बार ऐसा हुआ ही होगा। अब अगर ऐसे सवालों की बात करें तो सबसे कॉमन सवाल यह होता है कि 'अरे तुम आ गए?' अकसर कहीं जाने पर लोग यह सवाल पूछते हैं। अब मूड अच्छा होने पर लोग हां बोल देते हैं मगर जब मूड ठीक न हो तो लोग उल्टा ही जवाब देते हैं कि नहीं मेरा भूत आया है या फिर नहीं अभी थोड़ा टाइम लगेगा आने में। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें आपको कुछ ऐसे ही इल्लॉजिकल सवाल और उसके टेढ़े जवाब सुनने को मिलेंगे।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमे नजर आता है कि शख्स रेनकोट पहने हुए घर में आता है तो उसे देख उसकी बीवी पूछती है, 'अरे बारिश हो रही है क्या?' अब इसके जवाब में आदमी कहता है, 'नहीं बारिश नहीं हो रही है, बहुत दिन हो गए थे न तो सोचा कि रेनकोट पहन लूं।' इसके बाद बीवी रेनकोट को छूते हुए कहती है, 'नहीं जी, भीगे हुए हैं' और इसके बाद बाहर देखते हुए कहती है कि अरे बारिश हो रही है। अब इसके बाद आदमी बोलता है, 'नहीं, मैंने बोतल से पानी डाला है।' अब इन्हीं सवालों और जवाबों के कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rajroshantiwarii नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख 12 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- घर में घुसते हुए दिमाग का भांग गुलदस्ता हो जाता है। दूसरे यूजर ने लिखा- धीरे धीरे इनकी तरह ही बनता जा रहा हूं। तीसरे यूजर ने लिखा- धीरे धीरे अंकल ही बनते जा रहा हूं। चौथे यूजर ने लिखा- पति पत्नी के बीच साधारण बातचीत। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इससे बड़ा टोपीबाज आदमी अब तक नहीं देखा, आप भी देखें वायरल हो रहा Video
दिल्ली मेट्रो में पकड़े गए 2 चीटर! वायरल Video को देख नहीं रुकेगी आपकी हंसी, लोगों ने भी किया रिएक्ट