सोशल मीडिया वायरल कंटेंट का एक चलता फिरता प्लेटफॉर्म है और इस प्लेटफॉर्म पर आपको कभी भी बोरियत महसूस नहीं होगी क्योंकि सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही रहते हैं। उन्हीं सब पोस्ट में से कई सारे वीडियो और फोटो वायरल भी हो जाते हैं और वायरल वही पोस्ट होते हैं जो सबसे ज्यादा अलग होते हैं या फिर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेते हैं। आप भी अपनी टाइमलाइन पर ऐसे खूब सारे वीडियो और फोटो को वायरल होते हुए देखते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक अनोखी रेस नजर आ रही है। वीडियो में दिखता है कि महिलाएं एक तरफ खड़ी हैं और वो सभी साथ में भागती हैं। वहीं दूसरे छोर पर उनके पति खड़े हैं। महिलाएं भागते हुए उनकी तरफ जाती हैं और अपने-अपने पतियों को गोद में उठाकर वापस भागती हैं जहां से उन्होंने रेस की शुरूआत की थी। अब इस तरह की रेस आमतौर पर देखने को नहीं मिलते हैं और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी इस वायरल वीडियो को देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'हम लड़के अपनी पसंदीदा लड़की से ऐसा ही प्रिंस ट्रीटमेंट चाहते हैं।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- उसके लिए तुमको साइज ज़ीरो बनना पड़ेगा। दूसरे यूजर ने लिखा- वजन कम होना चाहिए। तीसरे यूजर ने लिखा- देसी नारी। एक अन्य यूजर ने लिखा- अरे गजब।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
मंडप में बैठे दूल्हे से दोस्तों ने कही ऐसी बात कि नहीं रुकी उसकी हंसी, आप भी हो जाएंगे लोट पोट
दहेज के बेड के साथ लवर फ्री! पलंग के अंदर छिपा बैठा था शख्स, Video हुआ वायरल