1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मंडप में बैठे दूल्हे से दोस्तों ने कही ऐसी बात कि नहीं रुकी उसकी हंसी, आप भी हो जाएंगे लोट पोट

मंडप में बैठे दूल्हे से दोस्तों ने कही ऐसी बात कि नहीं रुकी उसकी हंसी, आप भी हो जाएंगे लोट पोट

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 25, 2025 11:39 am IST,  Updated : Sep 25, 2025 11:39 am IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी को हंसी आएगी। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा और फिर आपको लोगों के कमेंट्स बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@KHURAFATIAAROHI

सोशल मीडिया का यूज आज के समय में सबसे कॉमन हो गया है। हर किसी के पास आपको स्मार्ट फोन देखने को मिल जाएगा और जब लोगों के पास फोन है तो वो उसका पूरा इस्तेमाल कर करेंगे ही। लोग कैमरा भी यूज करेंगे, लोग अलार्म भी यूज करेंगे, लोग गूगग और दूसरी चीजों का भी इस्तेमाल करेंगे और साथ में सोशल मीडिया का भी जमकर इस्तेमाल करेंगे। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप देखते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल हो ही जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि दूल्हा और दुल्हन मंडप में बैठे हुए हैं और दूल्हे के पास में उसके दोस्त भी बैठे हुए हैं। अब दोस्तों ने उसे कुछ ऐसा बताया कि दूल्हा अपनी हंसी को नहीं रोक पाया। उसके दोस्त उसे बताते हैं कि उन्होंने पंडित जी के ही चप्पल चोरी कर लिए हैं और साथ में मोजे भी चुरा लिए हैं। दूल्हे के दोस्त उसे कहते हैं कि अब वो पंडित जी से नेक लेंगे। इन सभी बातों को सुनकर दूल्हा अपनी हंसी ही नहीं रोक पाया। उसे दुल्हन ने जब कहा कि वो अपना ध्यान पंडित की बातों पर रखे तो तब वो थोड़ा कंट्रोल करता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KhurafatiAarohi नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'पंडित जी की चप्पल चोरी हो गई।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 59 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पंडित जी दक्षिणा में सब वसूल लेंगे। दूसरे यूजर ने लिखा- पंडित जी ने श्राप दे दिया। तीसरे यूजर ने लिखा- गलत शिकार है। चौथे यूजर ने लिखा- शादी में इस चोर टाइप का दोस्त न आए तो शादी का मजा ही क्या।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दहेज के बेड के साथ लवर फ्री! पलंग के अंदर छिपा बैठा था शख्स, Video हुआ वायरल

Brain Test: गणित के धुरंधर ही सॉल्व कर पाएंगे ये पहेली, बच्चों का खेल नहीं, क्या आपमें है दम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।