1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. भंडारा, बर्थडे पार्टी, तेरहवीं...भाई ने गिनाए भोजन के ऐसे-ऐसे सोर्स, सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे, देखें VIDEO

भंडारा, बर्थडे पार्टी, तेरहवीं...भाई ने गिनाए भोजन के ऐसे-ऐसे सोर्स, सुनकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे, देखें VIDEO

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 24, 2025 10:44 am IST,  Updated : Sep 24, 2025 10:44 am IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक भाई-बहन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें भाई भोजन के मुख्य सोर्स बताते हुए दिखाई दे रहा है। उसके मजेदार जवाब ने सभी को हंसने पर मजबूर कर दिया है।

viral video, brother sister comedy, brother sister comedy video- India TV Hindi
बहन को जवाब देता भाई। Image Source : IG/@AVONSANDHU19

Viral Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपने सिब्लिंग्स के एक से बढ़कर एक मजेदार वीडियोज देखे होंगे। ऐसे लगभग हर वीडियो में इनकी मजेदार जुगलबंदी नजर आती है। इंस्टाग्राम पर ऐसा ही एक और वीडियो सामने आया है जिसमें बच्चे ने भोजन के मुख्य सोर्स का ऐसा जवाब दिया जिसे सुनने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लाखों यूजर्स ने देखा है और इस पर ​मजे लिए हैं। अब ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

भोजन का सोर्स आप भी जान लें 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @avonsandhu19 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में आप तीन लोगों को देख सकते हैं जिसमें दो भाई अपनी बहन के साथ बैठे हैं। सबसे बड़ा भाई वीडियो रिकॉर्ड कर रहा है वहीं, बहन सवाल पूछते हुए नजर आ रही है। इस बीच बहन अपने सबसे छोटे भाई से पूछती है ऑक्सीजन का मुख्य सोर्स क्या है ? इस पर वो जवाब देता है 'पेड़।' इसके बाद बहन पूछती है और 'भोजन का मेन सोर्स क्या है ?' इस पर भाई उसको बताता है 'भंडारा, शादी, बर्थडे पार्टी, तेरहवीं।' ये जवाब सुनने के बाद तीनों जोरदार ठहाके मारकर हंसने लगते हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर 556,187 से ज्यादा लोगों ने देखकर पसंद किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई हमेशा धमाल मचाता है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई कुछ भी बोल छोटे तुम मस्त हो यार।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'भाई इतना भी खतरनाक ज़बाब नहीं देना था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'आखिरी वाला जवाब है घातक।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'बधाई हो पुत्तर जी आपने 7 करोड़ जीत लिया।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें -
Viral Video: भाई का नॉलेज तो कमाल का है! ब्यूटी पार्लर का ऐसा हिन्दी नाम बताया, सुनते ही सदमे में चली गई बहन, VIDEO

 

VIDEO: लड़कियों के हाथ गोरे और लड़कों के काले क्यों होते हैं ? भाई का मजेदार जवाब सुन हंस—हंसकर लोटपोट हुए यूजर्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।