सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सुबह से लेकर शाम तक कुछ न कुछ वायरल होता ही रहता है। वहीं हर कुछ दिनों में दिल्ली मेट्रो का भी कोई न कोई वीडियो वायरल हो ही जाता है। लोगों ने अब तक तो दिल्ली मेट्रो के इतने वायरल वीडियो देख लिए हैं कि वो मेट्रो को क्लेश का अड्डा बुलाने लगे हैं क्योंकि अधिकतर वीडियो में लोग लड़ते ही नजर आते हैं। अभी भी दिल्ली मेट्रो का ही एक वीडियो वायरल हो रहा है मगर इस वीडियो में लड़ाई नहीं बल्कि कुछ और देखने को मिलेगा। आइए आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक बंदा कुछ लोगों से पूछता है कि उनका कौन सा पेपर है तो उन लड़कों में से एक जवाब देता है कि वो लोग फर्रे (चीटिंग के लिए चिट) बने रहे हैं। यह सुनते ही वो सभी हंसने लगते हैं और वो बंदा बोलता भी है कि उसे लगा था कि ये लड़के पढ़ रहे हैं। इसके बाद वीडियो में लड़के अपने फर्रे दिखाते भी हैं। वीडियो में दिखता है कि वो कागज पर छोटे-छोटे अक्षरों में कुछ लिख रहे हैं और वहीं कुछ चिट को पर्स में भी रखा हुआ है। वीडियो में सबसे ऊपर लिखा है, 'आखिर चल क्या रहा है यह मेट्रो में, दिल्ली मेट्रो में पकड़े गए 2 चीटर।'
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर supersumit_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 2 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेहनत चल रही है। दूसरे यूजर ने लिखा- ऐसे ही पास होते हैं सब। तीसरे यूजर ने लिखा- ये तो यादें होती हैं यार। चौथे यूजर ने लिखा- ये हुई न बात। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये तो मेरे से भी आगे निकल गए। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
नरक में इसके लिए अलग से VIP सीट बुक होगी! प्रैंक का Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट
नरक में इसके लिए अलग से VIP सीट बुक होगी! प्रैंक का Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट