सोशल मीडिया भी कमाल का प्लेटफॉर्म है क्योंकि यहां एक से बढ़कर एक वीडियो पोस्ट होते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं तो फिर आप तरह-तरह के वायरल वीडियो देखते ही होंगे। कभी डांस का वीडियो वायरल होता है तो कभी जुगाड़ का वीडियो वायरल होता है। कभी स्टंट का वीडियो वायरल होता है तो कभी अतरंगी हरकत और प्रैंक का वीडियो वायरल होता है। इसके अलावा मजेदार तस्वीरें भी वायरल होती हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जितने भी लोग दिल्ली में रहते हैं वो यह तो जानते ही होंगे कि जब नगर निगम की कूड़े वाली गाड़ी कचरा उठाने के लिए आती है तो 'स्वच्छ भारत का इरादा' लाइन से एक गाना बजता है। इस गाने के सुनने के बाद कई सारे लोग अपने घर के अंदर से कचरा लेकर बाहर आ जाते हैं। तो वीडियो में यह दिखता है कि कुछ लोगों ने अपने घर की छत पर स्पीकर रखकर यही गाना बजा दिया और लोगों को लगा कि गाड़ी आई है तो वो कचरा लेकर बाहर आ गए। ऐसे करके उन्होंने कई लोगों को बेवकूफ बनाया जो वीडियो में दिखता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर i_ishikagarwal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 3 लाख 59 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने नोटिस किया कि इस दौरान उनका फोन गिर गया था तो लोग उसे इंस्टैंट कर्मा बता रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा- अब तक का सबसे ग्रेट। दूसरे यूजर ने लिखा- नरक में इसके लिए अलग से VIP सीट बुक होगी। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
पतियों को गोद में उठाकर दौड़ी महिलाएं, अनोखे रेस का Video सोशल मीडिया पर वायरल
मंडप में बैठे दूल्हे से दोस्तों ने कही ऐसी बात कि नहीं रुकी उसकी हंसी, आप भी हो जाएंगे लोट पोट