1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दीदी के दिमाग को सलाम है, Video देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

दीदी के दिमाग को सलाम है, Video देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 25, 2025 02:23 pm IST,  Updated : Sep 25, 2025 02:23 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप भी अपना माथा पकड़ लेंगे। आइए आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/SCROLLSTOPPER13

आज के समय में आपको बहुत ही कम लोग ऐसे मिलेंगे जो स्मार्ट फोन तो यूज करते हैं मगर फिर भी सोशल मीडिया से दूर हैं वरना आज के समय में तो बच्चे तक सोशल मीडिया पर अकाउंट बनाकर बैठे हुए हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया को रेगुलर यूज करते हैं तो फिर आप यह जानते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट भी होते हैं और उन्हीं में से कई सारे वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और उस वीडियो के देखने के बाद आप अपना माथा जरूर पकड़ लेंगे। आइए फिर वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आ रहा है कि कार खड़ी है और उसके दरवाजे को लड़की बंद कर रही है मगर इसमें बाधा बन रहा है वहां लगा हुआ एक खंभा। खंभे दरवाजे के रास्ते में आ रहा है और इस कारण दरवाजा बंद नहीं हो रहा है। खंभे के कारण दरवाजा बंद न हुआ तो लड़की ने पहले तो दरवाजे पर ताकत लगाई और फिर वो खंभे को खींचने लगी जैसे उसके ऐसा करने खंभा अपनी जगह से हट जाएगा या फिर झुक जाएगा। लड़की के इसी दिमाग के कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर scrollstopper13 नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देखा और लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या उसे सच में लगा कि वो खंभे को हिला देगी। दूसरे यूजर ने लिखा- कुछ पेंच गायब हैं। तीसरे यूजर ने लिखा- इससे पहले कि मुझे स्ट्रोक आ जाए, हट जाना चाहिए। वहीं कई यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

नरक में इसके लिए अलग से VIP सीट बुक होगी! प्रैंक का Video देख लोगों ने किए मजेदार कमेंट

पतियों को गोद में उठाकर दौड़ी महिलाएं, अनोखे रेस का Video सोशल मीडिया पर वायरल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।