सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जो अपने यूजर्स को कभी भी निराश नहीं करता है। हर दिन लोगों को भर-भर के वीडियो और फोटो दिखता है जिसमें से कई सारे उन्हें हैरान भी कर देते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आपको पता होगा कि सुबह से लेकर शाम तक लोग तरह-तरह की चीजें पोस्ट करते हैं और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी होते हैं। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी पोस्टर की फोटो तो कभी डांस का वीडियो और भी कई सारे पोस्ट वायरल होते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में जानते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि महिला खाना बनाने के लिए बैठी हुई है। अब कोई भी महिला रोटी या फिर पूरी बेलती है तो उसके लिए बेलन और चौकी का इस्तेमाल करती है मगर ये आंटी जी उसके लिए लैपटॉप का यूज कर रही हैं। वीडियो में दिखता है कि वो गोले बनाकर लैपटॉप पर रख देती हैं और फिर उसे बंद करके पूरी बेल रही हैं। वीडियो में दिखता है कि लैपटॉप से पूरियां बेलने के बाद वो उन्हें तलते हुए भी दिखती हैं। इस अनोखे जुगाड़ के कारण ही वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trollscroller नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को कई लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- लैपटॉप का असली यूज। दूसरे यूजर ने लिखा- गोपी बहु प्रो लेवल। तीसरे यूजर ने लिखा- गोपी का इवोल्यूशन। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये भी ठीक है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
इस Video को देख आप हंसेंगे भी और दुख भी होगा, जानें आखिर वायरल वीडियो में ऐसा क्या है
जान जाए दारू न जाए! एक Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन