1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. जान जाए दारू न जाए! एक Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

जान जाए दारू न जाए! एक Video हो रहा खूब वायरल, लोगों ने जमकर दिए रिएक्शन

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 26, 2025 04:21 pm IST,  Updated : Sep 26, 2025 04:21 pm IST

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद लोग भी मजे ले रहे हैं। लोगों ने भी कमेंट सेक्शन में अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या दिखा।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/RATTU13.HAI

अब हर हाथ में फोन है तो लोगों का सोशल मीडिया पर होना कोई बड़ी बात नहीं है। आप भी शायद सोशल मीडिया के किसी न किसी प्लेटफॉर्म का तो यूज करते ही होंगे। आज के समय में अधिकतर लोग इंस्टा, फेसबुक या फिर एक्स जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं और अगर आप भी इन प्लेटफॉर्म पर हैं तो फिर जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो वायरल भी होते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी जरूर आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी भर-भरकर कमेंट किए हैं मगर पहले आपका बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक घर के अंदर कुछ लोगो खड़े हैं। शायद यहां पर कोई पार्टी चल रही है या फिर होने वाली है। तभी एक शख्स अपने हाथ में बीयर की बोतल लेते हुए आता दिखता है। अचानक से दिखता है कि उस शख्स का उसका एक दोस्त पूल में धक्का दे देता है और ऐसे में इंसान के हाथ में कुछ हो तो फिर वो छूट ही जाता है मगर बीयर की बोतल को बंदा कैसे छोड़ दे। वीडियो में दिखता है कि वो शख्स पानी में गिर जाता है मगर बोतल न छूटती है या फिर नहीं फूटती है। अंत में वो इस चीज को दिखाता हुआ भी नजर आता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर rattu13.hai नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 58 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो के अंत में लिखा आता है, 'जान जाए दारू न जाए।' वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मैंने 5 बार देखा और काफी सैटिसफाइड था। दूसरे यूजर ने लिखा- बाहुबली नहीं दारुबली। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे कुछ भी हो जाए च लेगा पर दारू को कुछ नहीं होना चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा- ये दारू नहीं अमृत है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

दीदी का भीख मांगने का तरीका तो बिल्कुल अलग है, Video देख लोगों ने किए जमकर कमेंट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।