1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Desi Jugaad Video: बाइक के पेट्रोल टैंक को ढकने के लिए महाशय ने निकाला गजब जुगाड़, देखकर माथा पीट लेंगे आप

Desi Jugaad Video: बाइक के पेट्रोल टैंक को ढकने के लिए महाशय ने निकाला गजब जुगाड़, देखकर माथा पीट लेंगे आप

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Oct 02, 2025 03:51 pm IST,  Updated : Oct 02, 2025 03:51 pm IST

Desi Jugaad Video: सोशल मीडिया पर आपने छोटी-छोटी चीजों के अनोखे और मजेदार जुगाड़ देखे होंगे। इस बार भी एक ऐसा ही देसी जुगाड़ सामने आया है जिसको देखने के बाद यूजर्स हैरत में पड़ गए।

desi jugaad video, desi jugaad viral video, desi jugaad viral hack- India TV Hindi
पेट्रोल टैंक को ढकता शख्स। Image Source : X/@MAANPALSIN8672

Desi Jugaad Video: भारत के लोग किसी भी चीज का जुगाड़ ढूंढ़ने में एक्सपर्ट कहे जाते हैं। देसी जुगाड़ की तर्ज पर बनाए गए उनके ये जुगाड़ सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। इनको देखने के बाद कभी लोग हैरत में पड़ जाते हैं तो कभी उसकी तारीफ करते नहीं थकते हैं। इस बार भी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हुआ है। वैसे तो इंटरनेट पर आपने सर्फिंग के दौरान कई अनोखे और मजेदार जुगाड़ देखे होंगे। मगर ये देसी जुगाड़ कुछ अलग होने के साथ मजेदार भी है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि, कैसे एक शख्स ने बाइक के पेट्रोल टैंक को बंद करने के लिए अंदर चुंबक रख उसके ऊपर लोहे का कवर लगा दिया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

एक्स इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @MaanpalSin8672 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो कैप्शन दिया गया है- 'आ गया है नया टेक्नोलॉजिया क्या टेक्निक लगाई है भाई ने क्या ये सही तरीका है आप अपनी राय जरूर दें।' इस वीडियो में एक शख्स पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भराता हुआ दिख रहा है और फिर उसके बाद जब पेट्रोल भर जाता है तो वो टैंक के ऊपरी हिस्से में एक गोल सा चुंबक रख देता है। इसके बाद गोल आकार की लोहे की प्लेट को वो उस चुंबक पर रख देता है। देसी जुगाड़ का ये वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स के ​बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को अब तक हजारों यूजर्स ने देखा है। वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई जुगाड़ की कमी नहीं है बस करने वाला चाहिए लेकिन ये उतना कामयाब नहीं हो सकता क्योंकि जब बच्चे बाइक पर बैठते हैं तो कुछ न कुछ खुराफात जरूर करते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा​ कि, 'भाई  साहब सचमे इंडिया की कोई टक्कर नहीं है जुगाड के मामले में।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अरे गजब भाई जुगाड़ है लेकिन पेट्रोल लीक होता रहेगा।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'अरे ये तो मैग्नेट रख कर बंद कर रहा है कैसा कैसा दिमाग लाते हैं।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'अरे वाह ये तो बहुत कमाल की  technologia है भाई मेरा खराब हुआ मैंने तो पूरा लॉक डलवा दिया। अगर पहले पता होता तो ये जानकारी काम आती। ये वाला ही देसी जुगाड़ कर लेता भैया।' 

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें- 

Desi Jugaad Video: बाइक को चोरों से बचाने का ये Desi Jugaad जरूर अपनाएं, देखकर लुटेरों को नानी याद आ जाएगी

Desi Jugaad Video: Thar का भविष्य खतरे में है, युवक का Desi Jugaad देख आप भी कह उठेंगे 
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।