1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Thar का भविष्य खतरे में है, युवक का Desi Jugaad देख आप भी कह उठेंगे, देखें ये Funny Video

Thar का भविष्य खतरे में है, युवक का Desi Jugaad देख आप भी कह उठेंगे, देखें ये Funny Video

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 10, 2025 07:04 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 07:04 pm IST

Desi Jugaad Video Viral: सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आप शख्स द्वारा बनाए गए जुगाड़ को देख सकते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।

desi jugaad video, desi jugaad viral video, desi jugaad viral hack, desi jugaad hack, desi jugaad, j- India TV Hindi
शख्स ने जुगाड़ से बनाई गाड़ी। Image Source : X/@REALTOFANOJHA

Desi Jugaad Video Viral: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर आपने लोगों के देसी जुगाड़ से जुड़े वीडियो तो देखे ही होंगे। इन वीडियोज में लोग देसी जुगाड़ की ट्रिक अपनाकर तरह—तरह के आविष्कार करते हैं। हाल ही में किया गया ऐसा एक आविष्कार काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स को आप लड़की के साथ छोटी सी कार में बैठकर सफर करते हुए देख सकते हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच एक्स पर शेयर किया गया है जिस पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

एक्स पर वायरल हो रहा वीडियो

इस वीडियो को एक्स पर @RealTofanOjha नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'थार का करियर खतरे में है, थार कंपनी बंदे को ढूंढ रही है।' वीडियो में आप देखेंगे शख्स ब्लैक कलर की कार को बैक करते हुए घर से बाहर निकालता है जिसमें उसके साथ एक लड़की भी बैठी हुई है। वहीं, घर के बाहर एक रेड कलर की भी कार खड़ी है वो भी ठीक वैसे ही छोटे से साइज की है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

एक्स पर इस वीडियो को अब तक 1 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। इस पर एक यूजर ने लिखा है कि, 'इसने तो EV बना ली थार के मॉडल पर।' दूसरे यूजर ने लिखा है कि, 'थार की हालत देखकर लगता है, कंपनी ढूंढ रही है किसे बचाए।' तीसरे यूजर ने लिखा है कि, 'अब खतरे में हो गया तो हो गया क्या किया जाए।' चौथे यूजर ने लिखा है कि, 'वाकई..... ये कार अद्भुत है..!!' पांचवें यूजर ने लिखा है कि, 'शक्तियों का ग़लत प्रयोग हो रहा है।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

iPhone 17 पर बने ये 10 Viral Memes देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप, सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर ले रहे मजे

'वो लड़की जो सबसे अलग है...' क्यूट भतीजी के वेलकम पर चाचू ने बनाया बेहद प्यारा Video, देखकर दिल खुश हो जाएगा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।