1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'वो लड़की जो सबसे अलग है...' क्यूट भतीजी के वेलकम पर चाचू ने बनाया बेहद प्यारा Video, देखकर दिल खुश हो जाएगा

'वो लड़की जो सबसे अलग है...' क्यूट भतीजी के वेलकम पर चाचू ने बनाया बेहद प्यारा Video, देखकर दिल खुश हो जाएगा

 Written By: Shaswat Gupta
 Published : Sep 10, 2025 05:57 pm IST,  Updated : Sep 10, 2025 06:00 pm IST

Cute Baby Video: इंस्टाग्राम पर अपनी भतीजी के वेलकम के दिन शख्स ने बेहद प्यारा वीडियो बनाया। इस वीडियो में घर की सभी महिलाएं नजर आ रही हैं। इसे बेहद खूबसूरत कैप्शन के साथ शेयर किया गया है।

cute baby video, baby video, baby welcome video, adorable video viral, adorable viral video, viral n- India TV Hindi
चाचू के साथ खेलती भतीजी। Image Source : IG/@THE.SANJAYMOHAPATRA

Cute Baby Video: सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के प्यारे वीडियो देखे होंगे जिनमें लोग अपने घर के बच्चों के साथ मस्ती करते दिखते हैं। मगर, इन दिनों एक और खास वीडियो सामने आया है जिसे यूजर्स काफी प्यार दे रहे हैं। इस वीडियो को एक शख्स ने अपनी नवजात भतीजी के वेलकम इवेंट के लिए बनाया है। इस वीडियो में आपको शख्स की नानी, भाभी, बहन समेत घर की केवल महिलाएं नजर आएंगी। वीडियो को अभिजीत भट्टाचार्य के गाने 'वो लड़की जो सबसे अलग है...' के साथ शेयर किया है जिसे अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर the.sanjaymohapatra नामक यूजर ने शेयर किया है। कैप्शन में लिखा है— 'क्योंकि घर में लक्ष्मी आई है।' इस वीडियो में आप शुरुआत में शख्स को नानी फिर चाची, ​भाभी, मौसी, बहन, मां, बड़ी मां और फिर मामी के साथ गाने पर वाइब और फ्लेक्स करते देख सकते हैं। इसके बाद शख्स इवेंट वेन्यू पर अपनी भतीजी का फर्स्ट लुक दिखाता है। वीडियो में उसकी प्यारी भतीजी को देख यूजर्स भी काफी तारीफ कर रहे हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर लगभग 2 मिलियन लोगों ने लाइक किया है। वहीं, इस पर अब तक 27 हजार से ज्यादा लोगों ने कमेंट भी किया है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक यूजर ने लिखा कि, 'सॉन्ग का मतलब आज पूरा हुआ।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'उफ्फ ये हसीनाएं कितनी खूबसूरत हैं।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'कितना खूबसूरत वीडियो है भाई।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'भाई तू दुनिया का सबसे खुशनसीब इंसान है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'दुनिया का सबसे अमीर आदमी।'

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  
'सावधान ! पुराने खिलाड़ी मैदान में वापस आ चुके हैं,' दादियों के खतरनाक Dance का Viral Video देख बोले यूजर्स
iPhone 17 पर बने ये 10 Viral Memes देख पेट पकड़कर हंसेंगे आप, सोशल मीडिया यूजर्स भी जमकर ले रहे मजे
 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।