A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Boys Trip में घर से अचानक आया फोन, दोस्तों ने तुरंत कार को बनाया ट्रेन; मजेदार Video हो रहा वायरल

Boys Trip में घर से अचानक आया फोन, दोस्तों ने तुरंत कार को बनाया ट्रेन; मजेदार Video हो रहा वायरल

Viral Video : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दोस्तों की मजेदार ​ब्वॉज़ ट्रिप को दिखाया गया है।

Boys Trip Video, Car Trip Video, Aaj Ka Viral Video, Viral Video - India TV Hindi
Image Source : IG/@__GAUTAM_09____ दोस्तों की Boys ट्रिप।

Viral Video : सोशल मीडिया इन दिनों हंसी-मजाक से गूंज रहा है। एक नया वायरल वीडियो युवाओं के बीच खूब चर्चा बटोर रहा है, जिसमें Boys Trip पर गए दोस्तों की मस्ती देखकर लोग लोट-पोट हो रहे हैं। वीडियो में दिखता है कि कैसे एक अचानक आए घर के फोन ने पूरी यात्रा का मूड बदल दिया और दोस्तों ने तुरंत अपनी कार को 'ट्रेन' बना डाला। दरअसल, गाड़ी में ठहाके, गाने, मस्ती का माहौल है। बीच रास्ते में अचानक एक दोस्त का फोन बज उठता है। इस पर सभी दोस्त कार में ही ट्रेन वाला माहौल तैयार कर देते हैं। 

इंस्टाग्राम पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @__gautam_09____ नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो पर लिखा है— 'एक दोस्त बोलकर आया थ ट्रेन से जाउंगा कार से नहीं बीच में घर से फोन आ गया।' वीडियो में चार युवा दोस्त Boys Trip पर निकले हुए हैं। कार की पिछली सीट पर बैठा लड़का फोन पर बात कर रहा होता है। इस दौरान लड़के उसके घर वालों को ट्रेन का फील देने के लिए ट्रेन की छुक-छुक, चायल वाले की आवाज और ताला-चाबी बेचने वाले की आवाज निकालने लगते हैं। इस दौरान सभी लड़के अपनी भूमिका बड़े मजेदार तरीके से निभाते हैं जो काफी मजेदार लगता है। 

एक मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा वीडियो 

यह वीडियो इंस्टाग्राम, फेसबुक और एक्स (ट्विटर) पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स कमेंट्स में लिख रहे हैं – “ये तो असली Boys Trip वाला सीन है”, “घर का फोन आते ही प्लान B तैयार! इसके अलावा वीडियो को एक मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाईचारा ऑन टॉप।' दूसरे ने लिखा कि, 'ट्रेन साउंड वाले का एफर्ट।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'रेलवे की तैयारी कहीं तो काम आई।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'बस एक रोते हुए बच्चे की कमी थी।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'रेलवे जॉब की तैयारी चल रही है।' छठे यूजर ने लिखा कि, 'बस कोई गाड़ी वाला हॉर्न बजा देता तो मजा आ जाती।' 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पैदल ही जा सकते हैं विदेश; नाम सुनकर यकीन नहीं होगा  

'लवणेन भोज्यम्' तो खूब सुना होगा मगर इसका मतलब जानते हैं, हंसने से पहले जरूर जानें; नहीं तो पछताएंगे