A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. इन दोनों के दिमाग को तो म्यूजियम में रखना चाहिए, Video देख आप भी यही कहेंगे

इन दोनों के दिमाग को तो म्यूजियम में रखना चाहिए, Video देख आप भी यही कहेंगे

अभी एक वीडियो में कुछ ऐसा दिखा जिसे देख आप अपना माथा पकड़ लेंगे कि ये सब क्या है। आइए फिर आपको समय बर्बाद किए बिना आपको वायरल वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@SINGH_ASARPAL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज का ये दौर सोशल मीडिया का दौर है। हर किसी के हाथ में स्मार्ट फोन है और उस फोन में नेट का रिचार्ज भी होता रहता है। अब इतना सब कुछ होने के बाद लोग सोशल मीडिया का यूज न करें, ऐसा हो ही नहीं सकता है। कुछ गिने-चुने लोगों को छोड़ दिया जाए तो हर कोई आपको सोशल मीडिया पर मिल जाएगा। आप भी सोशल मीडिया पर होंगे ही जहां आप देखते होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो पोस्ट होते हैं और उसमें से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उसके बारे बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि बारिश हो रही है। एक बंदा कार में बैठा हुआ है और वहीं पर एक लड़की बारिश से बचने के लिए शेड के नीचे खड़ी है। अब वो शख्स उसे कार में बुलाता है तो लड़की बोलती है कि बारिश हो रही है कैसे आऊं? इसके बाद वो दिखाता है कि उसके पास छाता है तो लड़की भागकर उसके पास जाती है, उससे छाता लेती है और फिर शेड के पास जाकर वहां से छाता के अंदर कार तक आती है। अब लड़की वहां आ ही गई थी तो सीधे कार में बैठ जाती या फिर लड़का गाड़ी लेकर उसके पास चला जाता है लेकिन दोनों ही महान हैं।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @singh_asarpal नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 46 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा- हंसाने के लिए इतना सर्कस। दूसरे यूजर ने लिखा- वाह इतना दिमाग। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

कांतारा देखते समय कुछ ज्यादा ही फील में आ गया बच्चा, फिर मां ने जो किया वो आप भी देखें

लड़के के बाइसेप्स पर हंस रहे थे लोग और तभी उसने पलट दिया माहौल, Video हंसने पर कर देगा मजबूर