1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लड़के के बाइसेप्स पर हंस रहे थे लोग और तभी उसने पलट दिया माहौल, Video हंसने पर कर देगा मजबूर

लड़के के बाइसेप्स पर हंस रहे थे लोग और तभी उसने पलट दिया माहौल, Video हंसने पर कर देगा मजबूर

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2025 08:56 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 08:56 pm IST

कुछ लोगों ने एक ऐसा वीडियो बनाया है जिसे देखने के बाद शायद ही कोई अपनी हंसी रोक पाएगा। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में हंसा देने जैसा क्या है।

Funny video, viral video, viral news, social media- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@HINDIMERIPHCHAN

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां हर किसी की पहुंच है और लोग दिन में थोड़ा समय ही सही मगर सोशल मीडिया पर जरूर बिताते हैं। आप भी उन्हीं लोगों में से अगर एक हैं तो फिर आप जानते होंगे कि सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा हंसी-मजाक के वीडियो और फोटो लोग डालते हैं और उनमें से कई सारे वायरल भी होते हैं। हर दिन ऐसे कई सारे वीडियो और फोटो वायरल होते हैं और उन्हें देखने के बाद लोग भी अपना रिएक्शन देते हैं। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक बंदा अपने बाइसेप्स दिखाता है। अब उसके बाइसेप्स नहीं हैं तो वह देखकर कुछ लोग उस पर हंसते हैं मगर अगले ही पल पूरा खेल पलट जाता है और हंसने वाले लोग दुखी हो जाते हैं। दरअसल लड़के ने वीडियो बाइसेप्स दिखाने के लिए नहीं बल्कि अपनी गर्लफ्रेंड दिखाने के लिए बनाया था और वो वीडियो में उसे दिखाता भी है। अब उसकी गर्लफ्रेंड देख उसकी बाइसेप्स पर हंसने वाले लोगों के चेहरे पर दुख छा जाता है। मनोरंजन के तौर पर दो अलग-अलग वीडियो को मर्ज करके यह बनाया गया जो बहुत ही फनी है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Hindimeriphchan नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में मजाकिया तौर पर लिखा है, 'किसी का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 25 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक लोगों ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

देखा आपने लापरवाही का नतीजा! चचा को स्मार्ट वर्क करना पड़ा भारी और Video भी हुआ वायरल

करवा चौथ करने वाली महिलाएं इस Video को जरूर देखें, नहीं रुकेगी किसी की हंसी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।