आज के इस दौर में आपको शायद ही कोई ऐसा मिलेगा जिसे सोशल मीडिया के बारे में नहीं पता और वो उसका इस्तेमाल न करता हो वरना क्या बच्चे और क्या बुजुर्ग, हर कोई सोशल मीडिया का यूज करता है। अब जिस प्लेटफॉर्म के इतने करोड़ यूजर्स हैं, वहां सोचिए कि कंटेंट कितना पोस्ट होता होगा। हर दिन सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते ही होंगे और उन्हीं सब में से कई सारे वायरल भी हो जाते हैं। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आपने कई बार लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क करना चाहिए और कई सारे लोग स्मार्ट वर्क करते भी हैं मगर आपको बता दें कि कई बार स्मार्ट वर्क करना भारी पड़ जाता है। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें कुछ ऐसा ही होता दिखा। वीडियो में दिख रहा है कि चचा एक सिलेंडर को लेकर जा रहे हैं मगर वो उसे उठाने की जगह सड़क पर लुढ़काते हुए ले जा रहे हैं। इसी दौरान कांड हो जाता और रोकने पर भी सिलेंडर नहीं रुक पाता और सीधे सड़क से नीचे गिर जाता है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'भारी नुकसान हो गया।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने भी रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा- और करो मस्ती। दूसरे यूजर ने लिखा- देखा आपने लापरवाही का नतीजा। तीसरे यूजर ने लिखा- आज की रात भारी है अंकल पर। एक अन्य यूजर ने लिखा- असली नुकसान उसका हुआ होगा जिसकी कार पर ये गिरेगा जाकर।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
करवा चौथ करने वाली महिलाएं इस Video को जरूर देखें, नहीं रुकेगी किसी की हंसी
ये देख जुगाड़ भी अपने हाथ जोड़ लेगा, वायरल Video में आप भी देखें शख्स का दिमाग