आप अगर सोशल मीडिया यूजर हैं तो फिर आप जानते होंगे कि जब भी कोई त्योहार आता है तो उससे जुड़े वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं। हर साल हर त्योहार के समय में कई सारे वीडियो और फोटो लोग पोस्ट करते हैं और जो पोस्ट सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है, वो वायरल हो जाता है। जो वीडियो सबसे ज्यादा अतरंगी होता है, वो भी वायरल हो जाता है। अब इस साल 10 अक्टूबर को करवा चौथ का त्योहार मनाया जा रहा है और उससे पहले ही एक अतरंगी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
जब भी करवा चौथ आता है तो किस तरह से महिलाएं पहले चांद देखती हैं, उसके बाद अपने पति के चेहरे को देखती हैं, उनकी आरती उतारती हैं और फिर पति अपनी पत्नी को पानी पिलाकर उसका व्रत तोड़ता है, यह सब आपको पता ही होगा और आपने देखा भी होगा। हर साल यह सब होता है। मगर कुछ लोग वायरल होने के लिए इसमें भी अतरंगी हरकतें कर लेते हैं। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें कुछ ऐसा ही दिखा। वीडियो में दिखता है कि महिला अपने पैर के जांघ पर पैर रखकर उसके गर्दन के पीछे दूसरा पैर फंसाकर करवा चौथ का व्रत तोड़ रही है। इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर trollscroller नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। अब ये हरकत करने वाले इस कपल का नाम क्या है, यह तो नहीं पता चल पाया मगर उनकी हरकत बहुत ही अतरंगी है और इसी कारण वीडियो वायरल हो रहा है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को कई लोगों ने देखा भी है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
ये देख जुगाड़ भी अपने हाथ जोड़ लेगा, वायरल Video में आप भी देखें शख्स का दिमाग
इस प्रजाति की मां सिर्फ इंडिया में ही पाई जाती हैं, Video देख बचपन आ जाएगा याद