1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब लड़के भी लड़कियों को जेल पहुंचा सकते हैं! दीदी ने Video में बताया इसका तरीका

अब लड़के भी लड़कियों को जेल पहुंचा सकते हैं! दीदी ने Video में बताया इसका तरीका

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 07, 2025 04:49 pm IST,  Updated : Oct 07, 2025 04:49 pm IST

एक लड़की ने वीडियो बनाते हुए कुछ ऐसी बात बता दी जो लड़के जरूर सुनना चाहेंगे। आइए फिर आपको बताते हैं कि वीडियो में लड़की ने ऐसा क्या बोला और फिर आपको लोगों के रिएक्शन के बारे में बताएंगे।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : IG/FIZA_SAIFI_I

आज के समय में हर किसी के हाथ फोन है और लोगों को जब भी कुछ दिमाग में आता है तो वो उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। आप भी जरूर ही सोशल मीडिया की गलियों में घूमते होंगे और अगर ऐसा है तो फिर आप जानते होंगे कि हर दिन इन सभी वीडियो में से कई सारे वायरल भी होते हैं। अब वीडियो जितना अतरंगी होता है, उसके वायरल होने की संभावना उतनी ही होती है और अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में लड़की ने क्या बताया?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि लड़की सड़क के किनारे खड़ी है और कैमरे में देखते हुए बोलती है, 'अब लड़के भी लड़कियों को जेल पहुंचा सकते हैं, उन पर भी केस कर सकते हैं। अगर कोई भी लड़की किसी भी लड़के को निकम्मा, नकारा, बोडम, बदतमीज कहकर उसका मानसिक उत्पीड़न करती है तो BNS में मेंटल हरैसमेंट के तहत उस लड़की पर केस हो सकता है।' लड़की के इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने खूब कमेंट किया है मगर पहले आप जरा वीडियो देख लीजिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर fiza_saifi_i नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को को 41 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- पूरे मर्द समाज में खुशी की लहर है। दूसरे यूजर ने लिखा- तब लड़कियां उल्टा केस कर दें तब क्या। तीसरे यूजर ने लिखा- मत जाना भाई, पुलिस मार-मारकर भर्ता बना दे रहा है। चौथे यूजर ने लिखा- शुक्रिया दीदी। वहीं कई यूजर्स ने हंसने का रिएक्शन दिया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-

बर्थडे के दिन लड़के ने रच दिया अनोखा इतिहास, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

Viral Video: घर में घुसे कोबरा सांप से भिड़ गया जर्मन शेफर्ड, जबरदस्त लड़ाई में दोनों की मौत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।