1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. लो भाई हो गया कांड! स्टाइल मारते हुए रील बना रहा था कपल मगर हो गया पोपट, देखें Video

लो भाई हो गया कांड! स्टाइल मारते हुए रील बना रहा था कपल मगर हो गया पोपट, देखें Video

 Written By: Adarsh Pandey
 Published : Oct 04, 2025 12:49 pm IST,  Updated : Oct 04, 2025 12:49 pm IST

एक ऐसा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आपको हंसी तो आएगी ही इसके साथ आप दोस्तों के साथ शेयर भी करेंगे। आइए फिर आपको वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट Image Source : X/@VISHALMALVI_

सोशल मीडिया पर आज के समय में आपको लगभग हर वर्ग के लोग मिल जाएंगे। लोग अपने फ्री टाइम में सोशल मीडिया का खूब इस्तेमाल करते हैं। आप भी अगर उन्हीं लोगों में से एक हैं तो फिर आप यह जानते ही होंगे कि हर दिन कई सारे वीडियो और फोटो को लोग पोस्ट करते हैं और उन्हीं में से कुछ वायरल भी हो जाते हैं। वायरल वही चीजें होती हैं जो सबसे ज्यादा अलग, नया या फिर लोगों का ध्यान खींचने वाला होता है। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक कपल स्टाइल मारते हुए रील बना रहा है। दोनों ने हेलमेट पहना हुआ है और लड़की एक जगह पर खड़ी है। वहीं शख्स बाइक को चलाते हुए सामने से आएगा और उसके पास आकर स्टॉपी मारेगा और दोनों हेलमेट को टकराएंगे। खैर यह तो था उनका प्लान मगर हुआ कुछ और। वीडियो में दिखता है कि सब कुछ सही चल रहा था मगर ब्रेक सही समय पर न लगाने की वजह से बाइक लड़की के पास आकर रुकता नहीं है और हेलमेट टकराने से लड़की भी गिरती है और लड़का भी गिरता है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @VishalMalvi_ नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, 'लो भाई बन गई रील।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लो भाई हो गया कांड। दूसरे यूजर ने लिखा- रील टू हेवन। तीसरे यूजर ने लिखा- खतरों के खिलाड़ी। एक अन्य यूजर ने लिखा- ठोक दिया। एक और यूजर ने लिखा- बेवकूफ हैं ये लोग, बेसिक फिजिक्स भी नहीं पता।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

3 साल के मासूम ने बचाई अपनी मां की जान, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से हो सकती थी मौत, देखें Video

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।