सोशल मीडिया पर आमतौर पर तो हमें हंसी-मजाक के ही खूब सारे वीडियो देखने को मिलते रहते हैं मगर उन्हीं वीडियो के बीच में कुछ ऐसे वीडियो भी हमें दिख जाते हैं जिसमें बच्चों को समझदारी देखने को मिलती है। आपने भी ऐसे खूब सारे वीडियो देखे ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें नजर आता है कि कैसे एक बच्चे ने अपनी सूझबूझ से अपनी मां की जान बचा ली वरना उसकी मां की मौत भी हो सकती थी। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
बच्चे ने बचाई अपनी मां की जान
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक महिला अपने बच्चे के साथ सड़क के किनारे खड़ी है। वो शायद ऑटो का इंतजार कर रही है और तभी उसके बच्चे की नजर ऊपर पड़ती है जिसके तुरंत बाद वो अपनी मां को उस जगह से खींचकर पीछे ले जाता है। वो अभी मां को पीछे लेकर जा ही रहा था कि तभी एक स्पार्क होता है और महिला भी तुरंत वहां से पीछे चली जाती है। इसके बाद बिजली का एक तार ऊपर से टूटकर ठीक उसी जगह पर गिरता है जहां पर महिला खड़ी है। अब अगर वो तार महिला को छू देता तो करंट के कारण महिला की मौत भी हो सकती था मगर बच्चे ने अपनी मां की जान बचा ली।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @imdazamalam नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो में दी गई जानकारी के मुताबिक यह मामला बिहार के किशनगंज का है जहां बच्चे ने अपनी समझदारी से अपनी मां की जान बचाई। सिर्फ 5 सेकंड में बच्चे ने ऐसा किया। अगर बच्चे की नजर ऊपर नहीं जाती और वो अपनी मां को नहीं खींचता तो कुछ भी हो सकता था।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
अरे दीदी आपके चरण कहां हैं! लड़की का दिमाग देख आप खुद कहेंगे यह बात, देखें Video