1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. अब इसे क्या ही कहें! शख्स ने खुद को ट्रेन के टॉयलेट में 6 घंटे तक किया लॉक, दरवाजा तोड़ने तक की आ गई नौबत; मचा हड़कंप

अब इसे क्या ही कहें! शख्स ने खुद को ट्रेन के टॉयलेट में 6 घंटे तक किया लॉक, दरवाजा तोड़ने तक की आ गई नौबत; मचा हड़कंप

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 03, 2025 09:00 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 09:00 pm IST

एक शख्स ने खुद को 6 घंटे तक ट्रेन के टॉयलेट में लॉक कर लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। काफी देर तक मशक्कत के बाद शख्स बाहर निकला।

6 घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा शख्स।- India TV Hindi
6 घंटे तक टॉयलेट में फंसा रहा शख्स। Image Source : R/INDIANRAILWAYS/SCREENSHOT

सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने खुद को करीब 6 घंट तक ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। घटना के दौरान वहां ट्रेन में मौजूद लोगों ने काफी समय तक दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई अवाज नहीं आ रही थी। आखिरकार दरवाजे को तोड़ने की कोशिश भी की गई। इस दौरान लगातार शख्स से बाहर निकलने की गुहार लगाई गई, जिसके बाद शख्स ने टॉयलेट का दरवाजा खोला। घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

रेडिट पर शेयर किया वीडियो

दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म रेडिट पर एक शख्स ने ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो r/IndianRailways पर शेयर किया गया है। रेडिट के जरिए यह वीडियो अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो एक ट्रेन की बताई जा रही है, जिसके टॉयलेट में एक शख्स ने खुद को बंद कर लिया था। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री काफी परेशान दिखे। यात्रियों का दावा है कि शख्स ने छह घंटे से खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद करके रखा हुआ था। इस दौरान उससे लगातार दरवाजा खोलने को कहा जा रहा था, लेकिन शख्स ने दरवाजा नहीं खोला।

यूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट।
Image Source : R/INDIANRAILWAYS/SCREENSHOTयूजर द्वारा शेयर किए गए वीडियो का स्क्रीनशॉट।

वायरल हो रहा घटना का वीडियो

दरवाजा न खोलने की स्थिति में उसे तोड़ने की कोशिश भी की गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग अंदर बैठे शख्स ने दरवाजा खोलने की गुहार भी लगाते दिखे। आखिरकार दरवाजा तोड़ने से पहले ही शख्स ने गेट खोल दिया और बाहर निकल गया। उसके बाहर निकलने के बाद वहां मौजूद लोगों ने उसकी तस्वीरें ली और उसे ट्रेन से नीचे उतार दिया। इस घटना को लेकर कुछ लोगों का मानना है कि शख्स ने शराब के नशे में खुद को ट्रेन के टॉयलेट में बंद कर लिया होगा, जबकि कुछ का मानना है कि टिकट निरीक्षकों से बचने के लिए वह काफी देर से शौचालय के अंदर छिपा हुआ था और बाहर नहीं निकल रहा था। फिलहाल यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें-

अरे दीदी आपके चरण कहां हैं! लड़की का दिमाग देख आप खुद कहेंगे यह बात, देखें Video

ऐसे दोस्त हो तो दुश्मन की जरूरत ही क्या, वायरल Video देख लोगों ने भी किए मजेदार कमेंट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।