1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दो बार रिजेक्ट होने के बाद ब्रिटिश महिला को मिला भारत का Visa, खुशी से ऐसे झूमी कि Viral हो गया Video; देखें रिएक्शन

दो बार रिजेक्ट होने के बाद ब्रिटिश महिला को मिला भारत का Visa, खुशी से ऐसे झूमी कि Viral हो गया Video; देखें रिएक्शन

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ब्रिटिश महिला का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें महिला को भारत का वीज़ा मिलने की खुशी मनाते हुए देखा जा सकता है।

british woman indian visa video, british woman on Indian visa, british woman viral video, british wo- India TV Hindi
Image Source : IG/@LONDONKI_LALI ब्रिटिश महिला का रिएक्शन वायरल।

Viral Video: सोशल मीडिया पर विदेशी पर्यटकों को आपने भारत की जीवनशैली, समृद्ध विरासत और गर्मजोशी भरे आतिथ्य की तारीफ करते हुए तो आपने खूब देखा होगा। ज़ाहिर है कि भारत के सकारात्मक पहलुओं की तारीफ करने वालों को देख हर भारतीय का सीना गर्व से चौड़ा भी हो जाता है। ऐसा ही कुछ ब्रिटिश कंटेंट क्रिएटर के साथ भी देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिखाया गया है कि, महिला का वीज़ा दो बार रिजेक्ट होने के बाद बड़ी ही मुश्किल से उसे भारत का वीज़ा मिलता है। महीनों के इंतज़ार और निराशा के बाद, आखिरकार जब उसका वीज़ा अप्रूव हुआ तो महिला ने उड़ान से ठीक दो दिन पहले सोशल मीडिया पर अपनी खुशी साझा की। 

'आखिरकार, मैं घर आ गई' 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @londonki_lali नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में ब्रिटिश महिला द्वारा पोस्ट किए गए इस वीडियो में कंटेंट क्रिएटर की अपार खुशी और राहत साफ दिखाई दे रही है। कैप्शन में लिखा है, 'मेरा दिल फिर से भर गया है।' जबकि क्लिप में एक टेक्स्ट भी है, 'आखिरकार अपने पसंदीदा देश का वीज़ा मिलने की अपार खुशी। दो बार वीज़ा रिजेक्ट होने के बाद। मुझे अपनी उड़ान से दो दिन पहले मंज़ूरी मिल गई। आखिरकार, मैं घर पहुंच गई।' 

यूजर्स ने किया रिएक्ट 

इस वीडियो को देखने के बाद इस पर कई लोगों ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। इस पोस्ट ने ऑनलाइन हज़ारों लोगों को प्रभावित किया और इसे 22 लाख से ज़्यादा बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स ने उनके लिए खुशी और राहत व्यक्त की, जबकि अन्य यूजर्स ने भी ऐसे ही अनुभव साझा किए। एक यूजर ने लिखा, 'आपके चेहरे पर दिख रही खुशी सब कुछ बयां कर देती है, आपका स्वागत है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'आप वाकई इसकी हक़दार हैं, भारत को आपकी कमी खली।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'रिजेक्शन के बाद वीज़ा स्वीकृत होना एक अलग ही एहसास देता है। आपके लिए बहुत खुशी की बात है।'एक यूजर ने अपना एक्सपीरिएंस शेयर कर लिखा कि, 'मैं भी इसी दौर से गुज़रा हूं, और वह अप्रूवल मेल मुझे लॉटरी जीतने जैसा लग रहा है।' एक और यूजर ने लिखा, 'कभी-कभी भारतीय वीज़ा पाना आसान नहीं होता, लेकिन मेहनत रंग लाती है।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
आसमान से गिरे खजूर में अटके! खुदकुशी करने के लिए नदी में कूदा शख्स मगर हुआ कुछ ऐसा कि Viral हो गया Video
 

ट्रेन में सीट नहीं मिली तो अंकल ने टॉयलेट को ही बना दिया बेडरूम, Viral Video देख दिमाग हिल जाएगा