1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. VIDEO: युवती ने बीच हाईवे पर बस के आगे हाथ छोड़कर चलाई स्कूटी, स्टंटबाजी की रील हुई वायरल

VIDEO: युवती ने बीच हाईवे पर बस के आगे हाथ छोड़कर चलाई स्कूटी, स्टंटबाजी की रील हुई वायरल

Bulandshahr Stunt Video: बुलंदशहर में बीच हाईवे पर युवती की स्टंटबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़की बस के आगे हाथ छोड़कर स्कूटी चलाती दिख रही है।

bulandshahr stunt reel video- India TV Hindi
Image Source : REPORTERS INPUT बुलंदशहर में युवती ने बीच सड़क पर स्टंटबाजी की।

Bulandshahr Stunt Reel: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्टंटबाजी का एक वीडियो सामने आया है, जहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाने को लेकर एक युवती ने न सिर्फ अपनी जान जोखिम में डाल दी, बल्कि यूपी रोडवेज की बस में बैठे यात्रियों की सुरक्षा को भी डेंजर में ला दिया। यह घटना अनूपशहर रोड की बताई जा रही है, जहां एक युवती तेज स्पीड में स्कूटी चलाते हुए खतरनाक स्टंट करती दिखी।

हैंडल छोड़कर हाईवे पर चलाई स्कूटी

वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूटी पर 2 युवतियां बैठी हुई हैं। पीछे बैठी युवती बिना किसी डर के मस्ती में बैठी हुई है, जबकि स्कूटी चला रही युवती लापरवाही से हैंडल को छोड़कर हवा में अपने हाथ उठा देती है। डराने वाली बात यह है कि स्कूटी, बस के ठीक सामने दौड़ रही थी, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।

बड़े सड़क हादसे को दिया न्योता

जरा सी चूक स्कूटी सवार इन युवतियों के लिए बस में बैठे यात्रियों के खातिर भी गंभीर नतीजे ला सकती थी। चश्मदीदों के मुताबिक, यह पूरी घटना हाईवे पर हुई, जहां आमतौर पर गाड़ियां तेज रफ्तार से चलती हैं। ऐसे में इस प्रकार का स्टंट करना किसी भी बड़े सड़क हादसे को न्योता देने की तरह है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है और वे इसको गैरजिम्मेदाराना व्यवहार बता रहे हैं।

युवती के खिलाफ एक्शन की मांग

नेटिजंस का कहना है कि हाईवे पर इस प्रकार की रील बनाने वाले लोगों पर पुलिस को नजर रखनी चाहिए, जिसकी वजह से ऐसे खतरनाक स्टंट लगातार वायरल हो रहे हैं। यह रील फिर से इस बात की तरफ इशारा करती है कि इंटरनेट पर लोकप्रियता के लिए लोग अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने से भी नहीं हिचक रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

पुलिस ने काटा 23 हजार रुपये का चालान

हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्कूटी चला रही युवती का 23 हजार रुपये का चालान काट दिया है। इसमें यातायात नियमों का उल्लंघन हुआ है। एसपी सिटी शंकर प्रसाद ने जानकारी देते बताया कि स्कूटी सवार का 23 हजार रुपये का चालान किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

(इनपुट- वरुण शर्मा)

ये भी पढ़ें- ऐसा Pre-Wedding Shoot कौन करवाता है भाई, Video देख 360 डिग्री घूम जाएगा दिमाग