सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां कभी भी कंटेंट की कमी नहीं होती है। सुबह से लेकर शाम तक लोग कुछ न कुछ पोस्ट करते रहते हैं और फिर उन्हीं सब वीडियो और फोटो में से कुछ वायरल भी होते हैं। आप भी अगर सोशल मीडिया पर हैं और हर दिन एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने भी एक से बढ़कर एक वायरल पोस्ट देखे होंगे और उसके मुताबिक रिएक्ट भी किया होगा। कभी जुगाड़ तो कभी स्टंट, कभी लड़ाई तो कभी डांस और इसके अलावा भी कई सारे वीडियो वायरल होते हैं। इसके साथ ही साथ मजेदार फोटो भी वायरल होते हैं। आइए अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसके बारे में जानते हैं।
वायरल वीडियो में क्या दिखा?
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें नजर आता है कि एक नहर के ऊपर बने ब्रिज के बॉर्डर पर एक कुत्ता खड़ा है। वहीं एक शख्स उसे पकड़ने के इरादे से उसकी तरफ धीरे-धीरे जाता है और अचानक हमला कर देता है मगर कुत्ता ज्यादा सतर्क था और वो भाग जाता है। अब कुत्ता तो बच जाता है मगर बंदे के साथ खेल हो जाता है। उस कुत्ते को पकड़ने के चक्कर में वो आदमी उस नहर में गिर जाता है और इसी कारण वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @sankii_memer नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 13 हजार से अधिक लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- Chad डोगेश। दूसरे यूजर ने लिखा- डोगेश बोल रहा होगा, ये क्या कर रहे हो बे। वहीं कुछ यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
'पापा पुलिस में हैं, गोली मार दूंगा', टीचर ने दिया होमवर्क तो बच्चे ने धमकाया, क्लास के 'लिटिल डॉन' का Video वायरल
पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, रूह कंपा देगा यह वायरल Video