1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, रूह कंपा देगा यह वायरल Video

पेट्रोल पंप पर सफाई कर रही महिला को कार ने कुचला, रूह कंपा देगा यह वायरल Video

 Written By: Pankaj Yadav @ThePankajY
 Published : Jul 21, 2025 11:32 pm IST,  Updated : Jul 21, 2025 11:32 pm IST

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। एक यूजर ने सलाह दी, "इस तरह की घटनाओं से बचने के लिए ड्राइवर्स को और सतर्क रहने की जरूरत है, खासकर पेट्रोल पंप जैसी जगहों पर, जहां लोग काम कर रहे होते हैं।" एक अन्य यूजर ने भावुक होकर लिखा, "इस महिला की जगह अपने घर की किसी बुजुर्ग महिला को रखकर स

ड्राइवर ने महिला पर चढ़ा दी कार- India TV Hindi
ड्राइवर ने महिला पर चढ़ा दी कार Image Source : X/@DEADLYKALESH

सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला को पेट्रोल पंप पर सफाई करते समय एक Hyundai Creta कार ने कुचल दिया। यह हादसा इतना भयावह है कि इसे देखकर हर किसी का दिल दहल गया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे एक छोटी सी लापरवाही ने एक मासूम जिंदगी को खतरे में डाल दिया। इस घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया।

हादसे का वीडियो कैमरे में हुआ कैद

वायरल वीडियो को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना तमिलनाडु के एक पेट्रोल पंप की बताई जा रही है। जो पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला पेट्रोल पंप पर झाड़ू लगाकर कचरा इकट्ठा कर रही थी। उसी समय, एक सफेद रंग की Hyundai Creta कार, जो ईंधन भरवाने के बाद वहां से निकलने वाली थी। अचानक उस महिला की ओर बढ़ी और उसे कुचल दिया। कार का ड्राइवर शायद महिला की मौजूदगी से अनजान था। इसलिए उसने गाड़ी को आगे बढ़ाया और कार का अगला पहिया सीधे बुजुर्ग महिला के ऊपर चढ़ा दिया।

हादसे के बाद मची अफरा-तफरी

हादसे के तुरंत बाद पेट्रोल पंप पर अफरा-तफरी मच गई। पास में मौजूद एक पेट्रोल पंप कर्मचारी ने दौड़कर ड्राइवर को चिल्लाकर गाड़ी रोकने के लिए कहा। ड्राइवर को शुरू में समझ नहीं आया कि क्या हुआ, लेकिन जैसे ही उसे अपनी गलती का एहसास हुआ, उसने तुरंत गाड़ी रोकी। आसपास के लोग भी दौड़कर आए और घायल महिला को बचाने लगे।

वीडियो पर फूटा लोगों का गुस्सा

इस घटना का वीडियो सोशल साइट एक्स पर @Deadlykalesh नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग इस हादसे को लेकर गुस्सा और दुख दोनों जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "कमाल है, इतनी बड़ी महिला नजर नहीं आई इसे?" एक अन्य यूजर ने गुस्से में कहा, "ऐसे लोगों को ड्राइविंग लाइसेंस देता कौन है?" कई लोगों ने ड्राइवर को "अमीर बाप की बिगड़ी औलाद" तक कह डाला। कुछ यूजर्स ने यह भी बताया कि महिला शायद ड्राइवर के ब्लाइंड स्पॉट में थी, लेकिन ज्यादातर लोगों का कहना था कि अगर ड्राइवर ने थोड़ी सी सावधानी बरती होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

बच्चों ने कार से मचाया तांडव, गली में खड़ी बाइकों को उड़ाया, CCTV में कैद हुआ हादसे का Video

'बाबा का ढाबा' तो याद है न? ढाबे पर पहुंचे शख्स ने कहा- हाफ प्लेट लगाओ, दद्दु ने जो किया वह देख घूमा लोगों का दिमाग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।