A
Hindi News वायरल न्‍यूज हर साल पत्नी के लिए 3 किलो सोना खरीदता है यह बिजनेस मैन, पैसे की खुदा से करता है तुलना

हर साल पत्नी के लिए 3 किलो सोना खरीदता है यह बिजनेस मैन, पैसे की खुदा से करता है तुलना

'पैसा हो तो क्या कुछ नहीं हो सकता है', ये लाइन तो आपने खूब सुना होगा मगर आज एक ऐसे इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप इस लाइन को मानने भी लगेंगे।

Businessman Satish Sanpal- India TV Hindi Image Source : NETFLIX YOU TUBE CHANNEL बिजनेसमैन सतीश सनपाल

इंडिया में रहने वाले हर इंसान को सोना खरीदना और पहनना बहुत पसंद होता है। ऐसा शायद ही कोई मिलेगा जो यह बोले कि उसे गोल्ड बिल्कुल पसंद नहीं है। अब गोल्ड पसंद करने वाला हर इंसान तो यही चाहता है कि वो जितना सोना खरीद सके, वो खरीद ले लेकिन सोना है कि वो हर किसी के पास जाना पसंद ही नहीं करता है। उसकी कीमत इतनी ज्यादा है कि हर कोई सोना खरीद नहीं सकता है और कई लोगों की जिंदगी कुछ ग्राम सोना खरीदने में ही बीत जाती है। वहीं एक बिजनेस मैन ऐसा भी है जो हर साल अपनी पत्नी के लिए करीब 3 किलो सोना खरीदता है और उस बिजनेसमैन की पत्नी ने ही यह बात बताई है।

सतीश सनपाल खरीदते हैं इतना सोना

आपको बता दें कि एक रियलटी शो का टीजर अभी कुछ दिनों पहले ही यूट्यूब पर आया। उस शो के टीजर में अलग-अलग अमीर लोग नजर आ रहे हैं। उसी बीच भारतीय मूल के करोड़पति सतीश सनपाल की पत्नी तबिंदा सनपाल का भी एक क्लिप आता है। वो बोलती हैं, 'सतीश को इसलिए गोल्ड खरीदना बहुत पसंद है। वो मेरे लिए हर साल लगभग 3 किलो सोना खरीदते हैं।' इसके बाद वीडियो में सतीश सनपाल का क्लिप आता है जिसमें वो बोलते हैं, 'पैसा खुदा तो नहीं है मगर खुद से कम भी नहीं है।'

आपको बता दें कि यह बात जिस टीजर में सुनने की मिली वो नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो है और उसका नाम 'देसी ब्लिंग' है। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शो में दुबई के अमीर भारतीय समुदाय और उनकी शानदार लाइफस्टाइल पर फोकस किया गया है।

यहां देखें वह वीडियो

लोगों ने यह सुनकर कैसे रिएक्ट किया?

यह तो जाहिर है कि जब कोई बोले कि हर साल उसके लिए उसका पति लगभग 3 किलो सोना खरीदता है तो लोगों के होश उड़ेंगे ही। ऐसा ही कुछ लोगों के साथ हुआ जिन्होंने यह टीजर देखा। एक यूजर ने टीजर देखने के बाद कमेंट करते हुए लिखा- नेटफ्लिक्स हैक हो गया लग रहा है। दूसरे यूजर ने लिखा- टीजर देखकर कर ही गरीबी फील हो रही है, अमीर लोग ही देखें। तीसरे यूजर ने लिखा- नेटफ्लिक्स को आज दस्त हो गया है।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी शो के टीजर में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Video: 'आपके दिल में जलन हो रही है, मैंने दवा लिख दी', नशे में धुत डॉक्टर ने कर दिया बड़ा कांड