1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कैब में बैठी महिला बच्चे को करा रही थी ब्रेस्टफीडिंग, फिर ड्राइवर ने जो किया वह इस Video में खुद देख लें

कैब में बैठी महिला बच्चे को करा रही थी ब्रेस्टफीडिंग, फिर ड्राइवर ने जो किया वह इस Video में खुद देख लें

सोशल मीडिया पर एक कैब ड्राइवर का वीडियो इन दिनों जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें देखा जा सकता है कि कैब ड्राइवर ने अपनी समझदारी और संवेदनशीलता से न केवल महिला यात्री को सुरक्षित महसूस कराया, बल्कि लाखों लोगों के लिए वह एक प्रेरणा भी बन गया।

कैब ड्राइवर का वीडियो हो रहा वायरल- India TV Hindi
Image Source : INSTAGRAM/@BABY_LED_PARENTING कैब ड्राइवर का वीडियो हो रहा वायरल

आज के दौर में जहां लोगों की नीयत किसी भी बात पर डोल जाती है। वहीं, एक कैब ड्राइवर ने अपनी समझदारी और संवेदनशीलता से इंटरनेट यूजर्स का दिल जीत लिया। कैब ड्राइवर का यह मामला सोशल मीडिया पर इस वक्त छाया हुआ है। लोग कैब ड्राइवर के इस छोटे से संवेदनशील कदम के लिए उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं। 

महिला यात्री ने शेयर की दिल छू लेने वाली स्टोरी

कैब ड्राइवर के इस स्टोरी को उसके कैब में सफर कर रही एक महिला यात्री ने शेयर किया। महिला यात्री का नाम यशिका रापरिया है। उन्होंने अपने कैब के अनुभव को शेयर करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। जो न केवल दिल को छूती है, बल्कि इंसानियत और सम्मान की मिसाल भी पेश करती है। इस स्टोरी में महिला ने बताया कि एक कैब ड्राइवर अपनी अच्छाई से उस महिला यात्री को सुरक्षित और सम्मानित महसूस कराया।

बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराना चाहती थी महिला 

यशिका ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ कैब में सफर कर रही थीं। तभी उसी दौरान उनके बच्चे को दूध पिलाने की जरूरत पड़ी। जैसा कि अक्सर महिलाओं के साथ होता है, यशिका को भी इस दौरान बड़ी शर्म आ रही थी। वे पूरी तरह से असहज महसूस कर रही थीं। हालांकि उनके पास खुद को ढकने के लिए कपड़ा था, फिर भी वह कैब में बच्चे को दूध पिलाना वो भी कैब ड्राइवर के सामने, कुछ ज्यादा अच्छा महसूस नहीं कर रही थीं। लेकिन तभी कुछ ऐसा हुआ, जिसने उनकी इस असहजता को सुकून में बदल दिया।

शख्स ने दिया जेंटलमैन होने का परिचय

यशिका ने जब ऊपर देखा, तो उन्होंने पाया कि कैब ड्राइवर ने अपने रियर-व्यू मिरर को इस तरह एडजस्ट कर लिया था कि उसे पीछे की सीट पर कुछ भी न दिखे। यह एक छोटा-सा कदम था, लेकिन इसमें छुपी उसकी संवेदनशीलता और समझदारी ने यशिका का दिल जीत लिया। उन्होंने इस अनुभव को अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेयर करते हुए लिखा, “यह छोटा-सा काम था, लेकिन इससे मुझे बहुत सुकून और सम्मान महसूस हुआ। यह दिखाता है कि वह इंसान कितना समझदार और सच्चा जेंटलमैन है।”

'फिर से जागने लगा इंसानियत में विश्वास'

इस वीडियो में ड्राइवर का चेहरा तो नहीं दिखता, लेकिन उनकी यह हरकत सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। यशिका की पोस्ट पर लोगों ने जमकर प्रतिक्रियाएं दीं। एक यूजर ने लिखा, “यह पढ़कर इंसानियत में विश्वास फिर से जागने लगा।” वहीं, एक अन्य यूजर ने कहा, “जब लोग कहते हैं कि सभी पुरुष एक जैसे नहीं होते, तो शायद वे ऐसे ही लोगों की बात करते हैं। एक सच्चा जेंटलमैन।”

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

लड़की बार-बार कह रही थी कि मैं दिल देखकर प्यार करती हूं, दावे पर लड़के ने कहा कुछ ऐसा कि मन हो गया खट्टा

बहुत तेज हो रहे हो! लड़के ने खेल-खेल में लड़की को बोल दिया I Love You, सुनते ही शरमा गई प्यारी