नारियल का ऐसा भी यूज हो सकता है? VIRAL VIDEO देख आपको भी नहीं होगा यकीन
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक यूजर नारियल से एक ऐसी चीज बना देता है, जो आप यकीन भी नहीं कर पाएंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।
Viral Video: आज के समय में तो हर किसी के हाथ में फोन है और लोग अलग-अलग मौके पर वीडियो भी बनाते रहते हैं। कई सारे लोग उन वीडियो को खुद तक रखते हैं तो वहीं अधिकतर लोग उसे सोशल मीडिया के हवाले कर देते हैं जहां से वीडियो के वायरल होने की संभावना बहुत ज्यादा होती है। जो वीडियो सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेता है या फिर सबसे अलग होता है, वो वायरल हो ही जाता है। अभी भी एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक यूजर नारियल से एक ऐसी चीज बना देता है, जो आप यकीन भी नहीं कर पाएंगे। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में क्या दिखा।
वायरल वीडियो में क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति नारियल लेता है और उसे काटकर उसके अंदर से सफेद हिस्सा अच्छी तरह से बाहर निकाल लेता है। इसके बाद वह बाकी बचे नारियल के ऊपरी हिस्से को दोनों तरफ से अच्छे से साफ करके और सैंडपेपर पर रगड़कर चिकना बना लेता है। नारियल के बुरादे से ही वह अलग-अलग तरीके से उसे जोड़ता है और फिर उसे एक कप का रूप दे देता है। आखिर में वह नारियल के इस कप में एक हैंडल भी लगा देता है, जिससे नारियल का कप और अधिक अच्छा दिखने लगता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
यहां देखें वह वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर @bushwize नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। वीडियो को पोस्ट करते हुए यूजर ने कैप्शन में लिखा है, 'जब जंगल ही आपका कॉफी स्पॉट है तो कैफे की ज़रूरत किसे है? एक नारियल का प्याला, एक जंगली दृश्य, और एक क्षण जो आपको याद दिलाता है कि वास्तविक शांति कैसी होती है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को लाखों लोगों ने देख लिया है। वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- ये सच्ची रचनात्मकता है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- नारियल में से नारियल ही निकल जाए बहुत है। तीसरे यूजर ने लिखा- भैया कब तो हम भी बना लेते पर जब हम नारियल को तोड़ते हैं तो नारियल के सौ टुकड़े पहले ही हो जाते हैं। एक अन्य यूजर ने लिखा- टिकाउपन कितना है।
(डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।)
यह भी पढ़ें-
जब धरती पर 24 नहीं बल्कि 25 घंटे का होगा एक दिन, चंदा मामा की 'बदमाशी' बनेगी वजह
