A
Hindi News वायरल न्‍यूज दिमाग लगाइए... हद से हद ये सेफ्टी पिन कितने का होगा? दावा- सही जवाब नहीं बता पाएंगे

दिमाग लगाइए... हद से हद ये सेफ्टी पिन कितने का होगा? दावा- सही जवाब नहीं बता पाएंगे

अभी सोशल मीडिया पर एक सेफ्टी पिन ने लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचा हुआ है और आप जब उसकी कीमत जानेंगे तो दिमाग का फ्यूज उड़ जाएगा। आइए आपको उसके बारे में बताते हैं।

Viral Safety Pin- India TV Hindi Image Source : IG/BLACKSWANSAZY इस सेफ्टी पिन की कीमत जानकर घूम जाएगा दिमाग

हमारे देश में मिडल क्लास लोगों की संख्या काफी ज्यादा है। अब मिडल क्लास फैमिली के पास इतने ज्यादा पैसे नहीं होते हैं कि वो आंख बंद करके कहीं भी खर्च कर दें और इसी वजह से मिडल क्लास के लोग बहुत सोच समझ कर और सामान की असली वैल्यू जानने के बाद ही उस पर पैसा खर्च करते हैं। अब इन्हीं सब के बीच में कई बार कुछ मशहूर और महंगे ब्रांड के ऐसे प्रोडक्ट सामने आ जाते हैं जिनकी कीमत लोगों का दिमाग हिला कर रख देते हैं और देखने वाला सिर्फ एक ही बात बोलता है कि इसमें ऐसा क्या है कि इतने पैसे ले रहे हैं। ऐसा ही कुछ आपके साथ तब होगा जब आप वायरल सेफ्टी पिन को देखेंगे और उसके पैसों के बारे में जानेंगे।

सेफ्टी पिन के पैसे दिमाग का फ्यूज उड़ा देंगे

हमें एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते हुए देखने को मिला जिसमें नजर आता है एक सेफ्टी पिन ब्रोच। वो सेफ्टी पिन ब्रोच गोल्डन कलर का है और उसके एक साइड में क्रोसिया का काम किया हुआ है। वो क्रोसिया जो इंडिया में लगभग हर महिला को आता है। अब इस सेफ्टी पिन की कीमत है 777 डॉलर और आप जब इसे INR में कन्वर्ट करेंगे तो इसकी कीमत करीब 69 हजार रुपए आएगी। अब यह इतना महंगा क्यों हैं, यह तो बनाने वाले ही बता पाएंगे। अब यह सिर्फ इसलिए इतना महंगा है क्योंकि पराडा कंपनी है तो फिर कोई शब्द ही नहीं बचता है।

यहां देखें वायरल पोस्ट

आपने अभी जो वीडिय देखा उसे इंस्टाग्राम पर blackswansazy नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को काई लोगों ने देख भी लिया है। फोटो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने लिखा- ये इंडिया में लगभग फ्री है। दूसरे यूजर ने लिखा- इंडिया के हर बाथरूम में, ड्रेसिंग टेबल पर और दूसरे टेबल पर आपको यह मिल जाएगा। तीसरे यूजर ने लिखा- आइए हम सब एक कदम पीछे हटें और प्रादा से इसे खरीदने वाले के लिए 2 मिनट का मौन रखें।

नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

फैशन के इस दौर में बस यही देखना रह गया था, Video देख कहेंगे 'धत तेरी की...'

इस कारीगर को तो इनाम दिया जाना चाहिए, कारीगरी के कारण Video हो रहा है वायरल