1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 30 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में 9 गलतियां ढूंढें, सिर्फ तेज नजर वाले ही कर पाएंगे ये काम

30 सेकेंड के अंदर इस तस्वीर में 9 गलतियां ढूंढें, सिर्फ तेज नजर वाले ही कर पाएंगे ये काम

अंतर ढूंढने वाले खेल लोगों का पोकस बढ़ाने के साथ-साथ उनकी नजरें और दिमाग को भी तेज करता है। ऐसी ही एक तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसमें लोगों को 30 सेकेंड में 9 अंतर ढूंढने का चैलेंज दिया गया है।

ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA ऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर

क्या आपके पास है तेज नजर और तेज दिमाग? अगर हां, तो यह मजेदार चुनौती आपके लिए है। आज हम आपके सामने लाए हैं एक ऐसी तस्वीर, जिसमें दो लगभग एक जैसी फार्महाउस की तस्वीरें हैं, लेकिन इनमें 9 छोटी-छोटी गलतियां छुपी हुई हैं। आपको बस 30 सेकेंड के अंदर इन गलतियों को ढूंढना है। यह न सिर्फ आपकी नजर को परखेगा, बल्कि आपके फोकस को भी चेक करेगा। तो चलिए, तैयार हो जाइए इस रोमांचक खेल के लिए।

तस्वीरों में छुपा है 9 अंतर

दोनों तस्वीरों में एक खूबसूरत फार्महाउस का नजारा है। हरे-भरे खेत, लाल और नीले रंग के घर, एक ट्रैक्टर, कुछ भेड़ें और गायें, और चारों ओर पीले फूलों से सजा मैदान। आसमान में सफेद बादल और दूर तक फैली हरियाली इस दृश्य को और आकर्षक बनाती है। लेकिन इन दोनों तस्वीरों में 9 अंतर हैं, जिन्हें आपको ढूंढना है। अपने दोस्तों और परिवार के साथ इस चुनौती को साझा करें और देखें कौन सबसे तेज है।

Image Source : Social Mediaऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर

ऐसे खोजें वे अंतर

  • दोनों तस्वीरों को ध्यान से देखें।  
  • छोटी-छोटी चीजों पर नजर रखें, जैसे रंग और आकार।  
  • 30 सेकेंड के अंदर जितनी गलतियां ढूंढ सकते हैं, ढूंढें।  

ये रहे वो 9 अंतर

1. बादल का आकार: बाईं तस्वीर में एक बादल छोटा है जबकि दाईं वाले में वह बड़ा है। 
2. घर का छज्जा: बाईं तस्वीर में एक घर का छज्जा नीले रंग का है जबकि दाईं तस्वीर में वह नारंगी रंग का है।
3. गाय: बाईं तस्वीर में एक गाय नजर आ रही है लेकिन दाईं तस्वीर में वह गायब है।
4. फार्म हाउस की बाउंड्री: बाईं तस्वीर में बाउंड्री चारों तरफ से दी गई है लेकिन दाईं में बाउंड्री का एक हिस्सा खुला हुआ है।    
5. ट्रैक्टर का पहिया: बाईं तस्वीर में ट्रैक्टर का एक पहिया नीले रंग का है लेकिन दाईं तस्वीर में वह नारंगी रंग का है। 
6. ट्रैक्टर का पहिया: बाईं तस्वीर में ट्रैक्टर का एक पहिया गायब है लेकिन दाईं तस्वीर में वह नजर आ रहा है। 
7. पेड़ का रंग: बाईं तस्वीर में एक पेड़ का रंग नारंगी है, लेकिन दाईं में पीला।
8. घर का ऊपरी हिस्सा: बाईं तस्वीर में एक के ऊपर भी एक छोटा सा कमरा दिख रहा है लेकिन दाईं तस्वीर में वह गायब है।
9. फूल का रंग: बाईं तस्वीर में फूल नारंगी रंग का है और दाईं में वहीं फूल पीले रंग का है।

Image Source : Social Mediaऑप्टिकल इल्यूजन तस्वीर

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

जिस झोले को हमारे यहां कोई पूछता तक नहीं, जो कि मुफ्त में मिलता है, उसे हजारों रुपए में बेच रहा अमेरिका

पूरी की पूरी बकरी को एक बार में ही निगल गया यह खूंखार जानवर, Video देख सूख गए लोगों के प्राण