1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. मेरा देश बदल रहा है, ये आगे बढ़ रहा है! चच्ची ने खोज निकाला बिना आंसू टपकाए प्याज काटने का जुगाड़, Video हुआ वायरल

मेरा देश बदल रहा है, ये आगे बढ़ रहा है! चच्ची ने खोज निकाला बिना आंसू टपकाए प्याज काटने का जुगाड़, Video हुआ वायरल

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो लोगों को बिना आंसू टपकाए प्याज काटने का जबरदस्त तरीका बताते नजर आ रही है।

प्याज काटती हुई महिला- India TV Hindi
Image Source : SOCIAL MEDIA प्याज काटती हुई महिला

भारत एक जुगाड़ प्रधान देश है। जहां जुगाड़ के दम पर लोग बड़े-बड़े काम चुटकियों में कर डालते हैं। इस देश में आपको जुगाड़ी कौम हर एक घर में मिल जाएगी। जो चुटकी बजाकर कई कामों को आसान कर देते हैं। इसी कौम से ताल्लुक रखने वाली एक चच्ची का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वे लोगों को बिना आंसू टपकाए प्याज काटने का जबरदस्त तरीका बता रही हैं।

प्याज काटने की ये तकनीक हो गई वायरल

इस वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक महिला प्याज काटने बैठी है। प्याज काटते वक्त आंखों से आंसू ना निकले इसके लिए महिला ने जो जुगाड़ लगाया वह देख हर कोई दंग रह गया। दरअसल, इस समस्या से बचने के लिए महिला ने सबसे पहले अपनी आंखों के पास चौड़ा वाला सेलो टेप चिपका लिया। महिला ने उसे टेप से अपनी आंखों को पूरी तरह से ढंक लिया और फिर वह बेफिक्र होकर फटाफट प्याज काटने लगी।

तकनीक की खोज में भारत का कोई जवाब नहीं

इस वीडियो को सोशल साइट एक्स पर @HinduHunDilse नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- प्याज़ काटने की ये तकनीक देश से बाहर नहीं जानी चाहिए। वीडियो को अब तक साढ़े तीन लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा और 1 हजार लोगों ने इसे लाइक किया है। वीडियो पर तमाम लोगों ने कमेंट भी किया है। जहां एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा- यह डिजिटल इंडिया है, जो विकास की तरफ बढ़ रहा है। देश में पहले ऐसी टेक्नोलॉजी नहीं थी, अब नई-नई टेक्नोलॉजी आ रही है हमारे भारत में। दूसरे ने लिखा- ऐसे लोग भारत में ही पैदा होते हैं। तीसरे ने लिखा- पंखा चालू करके उसके निचे बैठकर प्याज़ काटों, तो काटने वाले के अलावा सब रोयेंगे। चौथे ने लिखा- ये तकनीक नहीं ये आंखों को खराब करने का तरीका है, प्याज के रस से तो आंखे साफ होती हैं। छठे ने लिखा- अतुल्नीय! नासा भी हैरान-परेशान है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें:

मुंह खोले सांपों के आकार की चट्टानें, झरने का यह वायरल वीडियो देख खड़े हो गए लोगों के रोंगटे

इसे कहते हैं मोह माया से दूर रहना, नीचे डांस कर रही थीं लड़कियां, मजे लेने के बजाय लड़का लगा रहा अपनी वर्जिश में