A
Hindi News वायरल न्‍यूज हनुमान जी को बुलाकर लाइए! धीरेंद्र शास्त्री से बच्चे ने की गजब की मांग, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

हनुमान जी को बुलाकर लाइए! धीरेंद्र शास्त्री से बच्चे ने की गजब की मांग, Video देख आपकी नहीं रुकेगी हंसी

सोशल मीडिया पर एक बहुत ही प्यारा सा वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद हर किसी को हंसी आएगी। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने भी अपना रिएक्शन दिया है। आइए आपको बताते हैं कि वीडियो में ऐसा क्या है जो वायरल हो गया।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi Image Source : IG/BLOGGER_AMITT वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में हर किसी के हाथ में फोन है और उस फोन के होने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि लोगों को जब भी कुछ अतरंगी, अजीब या फिर प्यारा सा पल दिखता है तो लोग तुरंत ही उसे कैमरे में कैद कर लेते हैं। इसके बाद लोग वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट भी कर देते हैं जहां पहले से बैठी जनता उन सभी वीडियो को देखती है। कई सारे वीडियो तो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं जो सबसे ज्यादा लोगों को पसंद आते हैं या फिर ध्यान खींच लेते हैं। अभी भी एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

वीडियो क्यों हो रहा है वायरल?

अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक छोटे बच्चे और धीरेंद्र शास्त्री के बीच बातचीत देखने को मिली और वो बातचीत इतनी प्यारी और हंसाने वाली है कि वीडियो वायरल हो गया। यहां तक धीरेंद्र शास्त्री भी उस बच्चे की बातों पर हंस गए। दरअसल होता यह है कि वो बच्चा उनसे बात करने के लिए जाता है और उनसे पूछता है कि उनके पास हनुमान रहते हैं और इसके जवाब में वो जैसे ही हां बोलते हैं, बच्चा तुरंत बाद बोलता है कि बुलाकर लाइए, मुझे मिलना है। अब यह सुनते ही धीरेंद्र शास्त्री और सभी लोग हंसने लगते हैं।

इतना होने के बाद धीरेंद्र शास्त्री बोलते हैं कि हनुमान जी ऐसे नहीं आएंगे, तुम बागेश्वर धाम आना। पहले बच्चे को समझ में नहीं आता है तो वो पूछता है कि वो क्या बोले और धीरेंद्र शास्त्री फिर से अपनी बात को कहते हैं। इस बार बच्चा कन्फर्म करने के लिए उनकी बात को दोहरता है। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री बताते हैं कि खजुराहो के पास है। यह सुनकर बच्चा बोलता है कि 'क्या कह रहे हैं' और यह सुनते ही सब फिर से हंसने लगते हैं। इसके बाद धीरेंद्र शास्त्री फिर से कहते हैं कि खजुराहो के पास है। इस बार वो साफ शब्दों में कहते हैं मगर बच्चे को समझ में नहीं आता है और वो पूछता है कि 'क्या है'। यह सुनकर फिर से सभी को हंसी आ जाती है। आप एक बार खुद से पूरा वीडियो देखिए।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे इंस्टाग्राम पर blogger_amitt नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 14 लाख लोगों ने लाइक किया है। वीडियो को देखने के बाद लोगों ने रिएक्ट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- हे प्रभु। दूसरे यूजर ने लिखा- सीधे मालिक से बात करवाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- बच्चे मन के सच्चे। चौथे यूजर ने लिखा- गुरु जी को तो क्लास लगा दी बच्चे ने। वहीं बहुत सारे यूजर्स ने हंसने वाला रिएक्शन दिया है।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

Jr. Rohit Sharma! बच्चे ने मारा गजब का शॉट और Video हो गया वायरल, आप भी देखिए

VIDEO: गाजियाबाद में देर रात चाय की टपरी पर 'महासंग्राम', लड़की ने दूसरी युवती को बाल नोंच-नोंचकर कूटा