सोशल मीडिया की दुनिया बहुत ही गजब की है। यहां दुनिया भर की तमाम अतरंगी, अनोखी और कमाल के वीडियो देखने को मिलते हैं और उन्हीं सब में से कुछ वीडियो वायरल हो जाते हैं। वायरल वही वीडियो होते हैं जो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। आप भी तो सोशल मीडिया पर कुछ समय बिताते ही होंगे और वहां तरह-तरह के खूब सारे वीडियो देखते होंगे। आपकी फीड पर भी तमाम वायरल वीडियो आते ही होंगे जिसमें जुगाड़, स्टंट, ड्रामा के अलावा छोटे बच्चों के भी वीडियो रहते होंगे। अभी एक छोटे बच्चे का ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसने एक गजब का शॉट मारा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Related Stories
बच्चे ने मारा गजब का शॉट
अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसे रात में एक खाली सड़क पर रिकॉर्ड किया गया है। वीडियो में दिखता है कि एक बच्चा पैड और हेलमेट पहनकर हाथ में बल्ला लिए पूरी तरह से तैयार खड़ा है। वहीं एक शख्स अच्छा-खासा रनअप लेकर भागते हुए आता है और अच्छी-खासी रफ्तार में बॉल फेंकता है। स्पीड में आती बॉल को देखकर बच्चा जरा सा भी नहीं डरता है और गजब का शॉट मारता है। उसका वो शॉट आपका भी दिल जीत लेगा। उसी शॉट के कारण वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आप भी वीडियो देखिए।
यहां देखें वायरल वीडियो
आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @Hinduism_sci नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'इस लिजेंड के लिए एक शब्द।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने कमेंट करते हुए इस बच्चे के लिए 'Jr. Rohit Sharma' लिखा। दूसरे यूजर ने उसके लिए ब्लास्टर शब्द का यूज किया। तीसरे यूजर ने उसके लिए 'बेबी हिटमैन' शब्द का यूज किया। एक अन्य यूजर ने लिखा- मुझे ट्रेनिंग दे दे भाई। वहीं एक यूजर ने लिखा- ये गजब का हिट था, सुपर।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
खड़ी पहाड़ी पर शख्स ने चढ़ाई अपनी गाड़ी, Video देखने दौरान पलक तक नहीं झपकेगी आपकी
अब ये लड़की कभी भी मैच में चीयर नहीं करेगी, Video देख खुद समझ जाएंगे कारण