1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाते दिखे बच्चे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

घोड़े पर सवार होकर स्कूल जाते दिखे बच्चे, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ Video

एक छोटा सा वीडियो अभी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो बहुत सारे लोगों को पसंद आ सकता है। कई सारे लोगों ने वीडियो देखने के बाद कमेंट भी किया है। आइए आपको सब कुछ बताते हैं।

वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट- India TV Hindi
Image Source : X/@KUNDAN00PATEL वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट

आज के समय में तो लगभग हर किसी के हाथ में फोन है और जैसे ही लोगों को कुछ अतरंगी दिखता है, कुछ ऐसा दिखता है जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होता है या फिर कुछ कमाल का नजारा दिखता है तो लोग तुरंत ही उसका वीडियो बना लेते हैं और फिर उसे सोशल मीडिया की गलियों में पहुंचा देते हैं। अब वहां बैठे लोगों का ध्यान भी अगर वो वीडियो खींच लेता है तो फिर उसका वायरल होना तय है। आप भी सोशल मीडिया का अगर यूज करते हैं तो फिर हर रोज कई वायरल वीडियो आपकी फीड पर भी आते ही होंगे। अभी भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए फिर आपको उस वीडियो के बारे में बताते हैं।

वीडियो में क्या नजर आया?

सोशल मीडिया पर अकसर स्कूल जाते बच्चों के वीडियो वायरल होते हैं। किसी वीडियो में नजर आता है कि कोई बच्चा या बच्ची अपने पिता के साथ साइकिल पर खुशी से आते दिखती है तो किसी वीडियो में पिता अपने बच्चे को कंधे पर बैठाकर स्कूल ले जाते या फिर लाते दिखता है। ऐसे वीडियो लोगों का ध्यान खींच लेते हैं जिस कारण वो वायरल होते हैं। अभी भी एक स्कूल जाते बच्चों का ही वीडियो वायरल हो रहा है मगर इस वीडियो में बच्चे किसी के कंधे पर नहीं बल्कि घोड़े पर बैठे दिखते हैं। वायरल वीडियो में दिखता है कि एक लड़का और एक लड़की, दोनों अलग-अलग नन्हे घोड़े पर बैठकर स्कूल जा रहे हैं और इसी कारण इनका वीडियो वायरल हो रहा है।

यहां देखें वायरल वीडियो

आपने अभी जो वीडियो देखा उसे एक्स प्लेटफॉर्म पर @KUNDAN00PATEL नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया है और कैप्शन में लिखा है, 'स्कूल जाने का यह तरीका कमाल का है।' खबर लिखे जाने तक वीडियो को काफी लोगों ने देख लिया है। वीडियो को देखने के बाद कई लोगों ने कमेंट भी किया है। एक यूजर ने लिखा- यह तो बहुत अलग है यार, ऐसे भी लड़के स्कूल जाते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा- फ्यूल बचाओ मतलब पैसे बचाओ। तीसरे यूजर ने लिखा- पहले हमें लगा गधे हैं लेकिन ये तो घुड़सवारी कर रहे हैं बच्चे। चौथे यूजर ने लिखा- इनके तो मजे हैं भाई, क्या मस्ती से जा रहे हैं।

नोट: इस खबर में आपको जो भी जानकारी दी गई है वो सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है और इंडिया टीवी इनकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-

जुगाड़ में ये बगुला भी PhD कर चुका है, यकीन नहीं तो वायरल Video देखिए