बच्चों को सब्जियां खिलाना कई माताओं के लिए रोज की चुनौती होती है। खासकर लौकी जैसी हल्की सब्जी को बच्चे अक्सर नखरे दिखाकर खाने से मना कर देते हैं। लेकिन एक मां ने इस समस्या का अनोखा और मजेदार हल निकाला। उन्होंने लौकी से चप्पल के आकार के कुरकुरे पकौड़े बनाए, जिन्हें देखकर बच्चे खुशी-खुशी खा गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस तरह मां ने लौकी के पकौड़े चप्पल के आकार में बनाकर "चप्पल खाना है" डायलॉग को एक मजेदार मोड़ दिया।
फेसबुक पर शेयर किया गया वीडियो
इस वीडियो को फेसबुक पर @Hetal's_Art नामक हैंडल से शेयर किया गया है।इसमें उन्होंने दिखाया कि कैसे उन्होंने साधारण लौकी को मिनी चप्पल का रूप दिया। पहले लौकी के टुकड़े काटे, फिर कागज के चप्पल के आकार के कटआउट से आउटलाइन ट्रेस की। उसके बाद सावधानी से चप्पल का आकार काटा। स्ट्रैप बनाने के लिए लौकी के छिलके की पतली पट्टियां और टूथपिक का इस्तेमाल किया। तैयार चप्पल जैसी लौकी को बेसन, मसालों और पानी के घोल में डुबोया। फिर गरम तेल में सुनहरा और कुरकुरा होने तक फ्राई किया। प्लेट में सजाकर केचप या चटनी के साथ परोसा। पकौड़े देखने में असली मिनी चप्पलों जैसे लग रहे थे। हेतल ने कैप्शन में लिखा, “सैंडल के आकार की लौकी/लौकी भजिया।”
यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स
इसके अलावा सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं दिलचस्प रहीं। कई लोगों ने मां की क्रिएटिविटी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा कि यह नखरे करने वाले बच्चों को सब्जी खिलाने का बेहतरीन तरीका है। कुछ ने मजाक में कहा, “दो चप्पल लगा दो प्लीज एक चाट के साथ।” पंचायत सीरीज के फैंस ने प्रधान जी को देने का सुझाव भी दिया। कुछ ने इसे सिर्फ भारतीयों की जुगाड़ू सोच बताया।
एक यूजर ने लिखा कि, 'कई डिजाइन हैं दुनिया में चप्पल ही खानी थी क्या???'
दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरे पिता को जूते खाने की कोई इच्छा नहीं है। आप बहुत ज़्यादा खाते हैं।'
तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आज बेटा अच्छा काम करेगा तो भी चप्पल खाएगा बुरा करेगा तो भी।'
चौथे यूजर ने लिखा कि, 'चप्पलें ही खाना था तो मेहनत क्यों?'
बच्चों के नखरे कम करने को निकाला उपाय
यह तरीका सिर्फ मजेदार नहीं, बल्कि व्यावहारिक भी है। लौकी पोषक तत्वों से भरपूर होती है, लेकिन स्वाद हल्का होने के कारण बच्चे मना करते हैं। आकर्षक आकार और कुरकुरा स्वाद उन्हें आकर्षित कर लेता है। विशेषज्ञ भी सलाह देते हैं कि नखरे करने वाले बच्चों को खाना अलग-अलग आकार और टेक्सचर में परोसें।
गौरतलब है कि, इससे पहले पनीर और मोमो सॉस के साथ बने भटूरा पिज्जा का वीडियो वायरल हुआ था।
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
Video: हद है ! आइस्क्रीम के साथ रोटी कौन खाता है, अजीबोगरीब फूड कॉम्बिनेशन को देख हैरत में पड़े यूजर्स