क्या आप ऐसी जगह की कल्पना कर सकते है। जहां पर आपकी नजर कहीं भी जाए आपको सिर्फ और सिर्फ एक जैसे ही दिखने वाले कई लोग मिल जाएं। आप पार्क में जाएं तो वहां आपको एक ही शक्ल के कुछ लोग मिलें। शॉपिंग स्टोर जाएं तो वहां भी आपको ऐसा ही नजारा देखने को मिले। लेकिन हम आपको बता दें कि ये बात सच है। चलिए आज आपको एक ऐसे शहर से रुबरु करवाते हैं जहां पर हर घर में ही जुड़वां बच्चे पैदा होते हैं। इस शहर को City Of Twins भी कहा जाता है। ये दुनिया भर में जुड़वां बच्चों के लिए मशहूर है। ये शहर नाइजिरिया में स्थित है और इस शहर का नाम Igbo-Ora है। इस शहर की आबादी 2 लाख 78 हजार है। और यहां पर जुड़वां बच्चों के पैदा होने का दर भी दुनिया में सबसे अधिक है। यहां पर 1000 बच्चों में से 158 बच्चे जुड़वां पैदा होते हैं। यह दर यूरोप और अमेरिका में भी पैदा होने वाले जुड़वां बच्चों के दर से ज्यादा है। यूरोप में 1000 बच्चों पर 16 बच्चे जुड़वां होते हैं जबकि अमेरिका में 1000 बच्चों पर 33 बच्चे जुड़वां होते हैं।
शहर के सड़कों पर दिखाता है अलग नजारा
Igbo-ora शहर में अधिकांश लोग छोटे किसान और कारोबारी हैं। इस शहर में आप सड़क पर निकल जाएं तो आपको लगेगा कि आपकी आंखें हर चीज दो बार देख रही हैं। आप इतने कन्फ्यूज हो जाएंगे कि आप सोचेंगे कि शायद मेरी आंखें खराब हो गई हैं। लेकिन ऐसा नहीं है इस शहर में जुड़वां लोगों की इतनी तदाद है कि आपको हर सार्वजनिक स्थान पर ये जुड़वां लोग मिल जाएंगे।
Image Source : Social Mediaयहां हर परिवार में पैदा होते हैं जुड़वां बच्चे।
जुडवां बच्चों के पीछे का ये है रहस्य
एक स्टडी के मुताबिक दुनिया की आबादी का 1.9% जुड़वां लोगों का है। Igbo-ora शहर में आपको हर परिवार में जुड़वां लोग देखने को मिल जाएंगे। एक्सपर्ट्स का दावा है कि इस शहर में जुड़वां बच्चों के पैदा होने की वजह यहां की महिलाओं का खान-पान है। एक स्टडी के अनुसार, यहां की महिलाओं के शरीर में एक खास तरह का केमिकल मिलता है जो कि यहां पर मिलने वाले फलों में पाया जाता है। इन फलों का प्रयोग ये महिलाएं अपने रोज के खान-पान में करती हैं। जिससे महिलाओं के शरीर में एक केमिकल या हार्मोन डेवलप होता है जो कि गर्भधारण के दौरान गर्भाश्य में दो अंडो के निषेचन का कारण बनती है और यहीं कारण है कि यहां पर महिलाएं अधिकत्तर जुड़वां बच्चों को जन्म देती है।
Image Source : Social Mediaइस शहर में ट्विन फेस्टिवल का भी आयोजन किया जाता है।
दुनिया में ऐसे और भी शहर हैं
इस शहर में जुड़वां लोगों की आबादी इतनी है कि यहां पर हर साल जुड़वा लोगों का एक फेस्टिवल का भी आयोजन होता है। इस फेस्टिवल में 1000 से भी ज्यादा जुड़वां जोड़ियां भाग लेती हैं। इस फेस्टिवल में भाग लेने के लिए इस शहर के आस-पास और फ्रांस जैसे देशों से भी लोग शामिल होते हैं। ज्यादातर इस फेस्टिवल में जुड़वां लोग ही आते हैं। दुनिया में इस शहर जैसे ही और भी कई शहर हैं जहां जुड़वां बच्चों की तादाद ज्यादा है। इन शहरों में ब्राजील का कैंडिडो गोडोई, मिस्र का अबु अटवा, यूक्रेन का वेलिकाया कोपान्या शामिल है। भारत के केरल में भी कोदिन्ही नाम का गांव है जहां पर जुड़वां लोगों की संख्या ज्यादा है और इस गांव को जुड़वां लोगों का भी गांव कहते हैं।