1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. बेंगलुरु में 180 रुपये में मिल रहा नारियल पानी, रेट देखते ही लगेगा झटका; मगर कहानी में है ट्विस्ट

बेंगलुरु में 180 रुपये में मिल रहा नारियल पानी, रेट देखते ही लगेगा झटका; मगर कहानी में है ट्विस्ट

Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में एक महिला ने दावा किया है कि, बेंगलुरु में 180 रुपये में नारियल पानी मिल रहा है।

Coconut water Price in Benglauru, Bengaluru Lifestyle Video, Viral Video, Viral news - India TV Hindi
Image Source : X/@RITUJOON2J बेंगलुरु का स्टॉल।

Viral Post : बेंगलुरु में सड़क किनारे नारियल पानी की एक साधारण सी दुकान ने ऑनलाइन एक बहस छेड़ दी है। यह पोस्ट एक महिला द्वारा एक्स पर की गई है। X यूजर की पोस्ट में एक दुकान दिखाई दे रही है, जिस पर एक बड़े ब्लैकबोर्ड पर कीमत लिखी है: "1 लीटर ₹ 180।" इस अजीबोगरीब रेट ने कई यूजर्स का ध्यान आकर्षित किया, क्योंकि भारत के अधिकांश स्थानों पर नारियल पानी आमतौर पर मात्रा के हिसाब से मापने के बजाय प्रति नारियल के हिसाब से बेचा जाता है। 

एक्स पोस्ट वायरल 

इस पोस्ट को एक्स पर @ritujoon2j नामक हैंडल से शेयर किया गया है। पोस्ट में महिला ने लिखा​ कि, 'मैंने नारियल पानी लीटर में सिर्फ बेंगलुरु में ही बिकते देखा है। बेंगलुरु की यही खासियत है।' इस पोस्ट ने तुरंत सबका ध्यान खींचा और यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई, जिन्होंने कीमत और बेचने के तरीके की तुलना अपने शहरों में होने वाले अनुभव से की। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस कहानी का ट्विस्ट यूजर्स ने ये बताकर रिवील किया कि बेंगलुरु में नारियल पानी लीटर के हिसाब से बिकता है जबकि अन्य शहरों में ये नग के ​​हिसाब से बिकता है। एक यूजर ने लिखा कि, '₹ 180 बहुत ज्यादा है, मैं अपने शहर में इसे ₹50 में पीता हूं।' दूसरे ने लिखा कि, 'ऐसा सिर्फ बेंगलुरु में ही मुमकिन है।' तीसरे यूजर ने लिखा '₹180 बहुत महंगा है, मेरे शहर में तो यह सिर्फ ₹50 में मिल जाता है।' हालांकि, कुछ अन्य लोगों का मानना ​​था कि नारियल पानी को मात्रा के हिसाब से बेचना कोई अनोखी बात नहीं है। एक यूजर ने कहा, "हैदराबाद में भी वे नारियल पानी को प्रति नारियल या लीटर के हिसाब से बेचते हैं।" कई लोगों को यह जानने की उत्सुकता थी कि विक्रेता नारियल पानी की मात्रा कैसे मापता है। एक यूजर ने पूछा, "वे नारियल के अंदर लीटर की मात्रा कैसे मापते हैं?" पोस्ट करने वाली महिला ने बताया कि, "आप अपनी 1 लीटर की बोतल ला सकते हैं और वे उसे भर देंगे।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : यूरोप में गन्ने के रस का ठेला देख चौंक गए भारतीय, रेसिपी और कीमत देखकर हंसी जरूर आएगी

Video : भारत में दिव्यांग वेटर्स वाला कैफे देख दंग रह गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'इसीलिए मुझे ये देश पसंद है'