A
  1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. पैसे देने का तरीका थोड़ा Casual है, नमकीन खरीदने आए कस्टमर ने ओवरस्मार्ट दीदी के यूं उड़ाए होश, VIDEO

पैसे देने का तरीका थोड़ा Casual है, नमकीन खरीदने आए कस्टमर ने ओवरस्मार्ट दीदी के यूं उड़ाए होश, VIDEO

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स ने ओवरस्मार्ट दीदी और ग्राहक की मजेदार जुगलबंदी को दिखाया गया है।

video viral, shopkeeper funny video, shopkeeper customer funny video, funny reel, Instagram reel, vi- India TV Hindi
Image Source : IG/@PUNEET_KHANEJA कस्टमर ने मजेदार अंदाज में दिए पैसे।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने एक से बढ़कर एक मजेदार रील्स देखी होंगी। इन रील्स को देखने के बाद यूजर्स ठहाके लगाने पर मजबूर हो जाते हैं और फिर कमेंटबॉक्स को मजेदार टिप्पणियों से भर देते हैं। ऐसी ही एक मजेदार रील इन दिनों काफी वायरल हो रही है। इसमें ग्राहक बनकर आए एक शख्स ने नमकीन खरीदने के लिए महिला दुकानदार को फेंककर पैसे दिए जिसके बाद दुकानदार ने भी उसे उसके अंदाज में पैसे वापस किए, मगर इसके बाद कस्टमर ने जो हरकत की वो देख दुकानदार का भी सिस्टम हैंग हो गया। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर puneet_khaneja नामक हैंडल से शेयर किया है। वीडियो में कस्टमर 10 रुपये का नोट फेंककर देता है और सबसे पहले कहता है कि, 'दीदी! 5 रुपये का ये (नमकीन) ले रहा हूं। 5 रुपये वापस दे दो।' ये देख महिला शॉक्ड हो जाती है और उसे सबक सिखाते हुए उसे फुटकर पैसे फेंककर ही लौटाती है। इस पर लड़के के ​कदम ठहर जाते हैं मगर वो अंत में एक और पैकेट उठाते हुए उससे कहता है कि, 'पैसे उठा लेना।' ये देखते ही महिला दुकानदार के होश उड़ जाते हैं। 

यूजर्स ने ​दी प्रतिक्रिया 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अब तक 94,307 लोगों ने लाइक किया है और इसके साथ ही कई लोगों ने मजेदार कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, 'दीदी! इस दढ़ियल की एंट्री बंद कराओ अपनी दुकान में।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'लगता है कि, दीदी की दुकान में केवल बच्चे ही आते हैं क्योंकि इतने छुट्टे पैसे और कोई नहीं देता।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'आप लोगों ने ये दुकान का सेटअप सिर्फ कुछ रील्स बनाने के लिए किया है या किसी जान पहचान वाले की है।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'उसने अपने सबसे बुरे सपने में भी इसके बारे में सोचा होगा।'   
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
VIDEO: शादी का कार्ड है या अलीबाबा की सन्दूक, फंक्शन का कार्ड देखकर दिमाग चकरा जाएगा 
Video: स्कूटी में कितने गियर होते हैं ? इन लड़कियों के जवाब सुन हंस—हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप