1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. 'ठुमक ठुमक' गाने पर क्यूट बच्चे ने बना दिया रिकॉर्ड, Reel देखकर यूजर्स बोले— 'विनर ऑफ द ट्रेंड'

'ठुमक ठुमक' गाने पर क्यूट बच्चे ने बना दिया रिकॉर्ड, Reel देखकर यूजर्स बोले— 'विनर ऑफ द ट्रेंड'

Thumak Thumak Dance Viral Video: इंस्टाग्राम पर एक नन्हे बच्चे का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप बच्चे को 'ठुमक ठुमक' गाने पर डांस स्टेप करते देख सकते हैं।

Thumak Thumak Song Neha Bhasin, Thumak Thumak Viral Dance Video, Thumak Thumak Viral Instagram Reel,- India TV Hindi
Image Source : IG/@VIYANSH.BAMNE डांस पर अपने नन्हे कदम रखता बच्चा।

Thumak Thumak Dance Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों 'ठुमक​ ठुमक' गाना खूब ट्रेंड कर रहा है। इस ट्रेंड को फॉलो कर कई लोग वीडियोज बना रहे हैं जो कि काफी वायरल भी हो रहे हैं। इस गाने पर एक नन्हे बच्चे का वीडियो भी सामने आया है जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में बच्चा अपने कमरे में घुटनों के बल चल रहा है मगर गाने के बोल उसकी 'ठुमक ठुमक' चाल पर ऐसे फिट बैठते हैं जैसे मानो वो गाना उसके लिए ही बना हो। अब ये वीडियो इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है। 

इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @viyansh.bamne नामक अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो में क्यूट बच्चे की रील को वायरल 'ठुमक​ ठुमक' गाने के साथ देखा जा सकता है। नन्हा बच्चा घुटनों के बल कैमरे पर जिस कदर दौड़ लगाता है उसे देखकर यूजर्स उसकी चाल का गाने के साथ उसी वाइब में देखते हैं जो उसकी वास्तविक वाइब है। अंत में बच्चा थककर एक करवट होकर जब लेटता है तो वीडियो की खूबसूरती और भी कई गुना बढ़ जाती है और यूजर्स खिलखिलाकर हंस पड़ते हैं। 

 

इंस्टाग्राम पर ट्रेंड कर रहे इस गाने पर दूसरा वायरल वीडियो @mastermom_india नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में दो बच्चे चादर को लपेटकर 'ठुमक-ठुमक' गाने पर मजेदार स्टेप्स करते दिख रहे हैं। 

 

यूजर्स ने कहा— 'विनर ऑफ द ट्रेंड'

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लोगों ने लाइक करते हुए कमेंट किया है। इस वीडियो पर एक यूजर ने लिखा कि, 'ठुमक ठुमक सच में बहुत प्यारा है।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'कोई मेडल लाओ रे बेबी के लिए।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'अंतिम वाला स्टेप बेस्ट था।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'इस ट्रेंड के विजेता....ये ठुमक ठुमक हमें अच्छा लगा।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'ये रील 1 घंटे लंबी क्यों नहीं है।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

यह भी पढ़ें
VIDEO: शादी का कार्ड है या अलीबाबा की सन्दूक, फंक्शन का कार्ड देखकर दिमाग चकरा जाएगा 
Video: स्कूटी में कितने गियर होते हैं ? इन लड़कियों के जवाब सुन हंस—हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप