1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral Video: 'जब संस्कार ओवरलोड हो जाएं...' मॉल में लगे पुतले के साथ बच्चे की क्यूट हरकत पर बोले यूजर्स

Viral Video: 'जब संस्कार ओवरलोड हो जाएं...' मॉल में लगे पुतले के साथ बच्चे की क्यूट हरकत पर बोले यूजर्स

Viral Video: सोशल मीडिया पर पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बच्चों को पुतलों के पैर छूते देखा गया है। इस वीडियो पर यूजर्स ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं।

cute baby video viral kids touches feet of mannequin in the mall must see reactions - India TV Hindi
Image Source : X/@RAMANAND06 पुतले के पैर छूते बच्चे।

Viral Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिनको एक बार देखने पर भी मन नहीं भरता है। ऐसे वीडियो पर यूजर्स खूब प्यार लुटाते हैं। ऐसे हर एक बच्चे का वीडियो इन दिनों एक्स पर खूब वायरल हो रहा है। वी​डियो में बच्चों को शॉपिंग मॉल में घूमते हुए देखा जा सकता है। मॉल में घूमने के दौरान बच्चा पुतले के साथ एक ऐसी हरकत कर  देता है जिसको देखने के बाद यूजर्स की हंसी थमने का नाम  ही नहीं ले रही है। इस वीडियो पर यूजर्स ने काफी मजेदार प्रतिक्रियाएं भी हैं। 

 
एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @Ramanand06 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस वीडियो में बच्चे को शॉपिंग मॉल में कपड़ों के किसी स्टोर में देखा जा सकता है। इस स्टोर में कपड़ों के पास कुछ पुतले खड़े हैं जिनको देखकर बच्चा अचानक से ठहर जाता है और फिर एक एक कर सभी पुतलों के पैर छूने लगता है। इस वीडियो में बच्चे की मासूमियत पर यूजर्स खूब ठहाके लगा रहे हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो को देखने के बाद इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'बिल्कुल ऐसा ही होता है भाई कभी कभी कुछ बच्चे निकल जाते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'ऐसे बच्चे आजकल मिलते कहां है बहुत ही कम बच्चे होते हैं ऐसे संस्कारी।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'संस्कार से बड़ा कुछ नहीं।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जब परवरिश सही मिलती है तो बच्चों में संस्कार खुद दिखने लगता है।' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
अज़रबैजान का काला सच जिसे सुनते ही जाना छोड़ देंगे भारतीय, पैसा बहाकर घूमने वालों को पछताना पड़ेगा 
 

Video: भारत की एक और सबसे साफ जगह देखा दंग रह गया जर्मन व्लॉगर, यूरोपीय देशों से तुलना कर कही दी बड़ी बात