A
Hindi News वायरल न्‍यूज मैडम की ही फील्डिंग सेट कर दी! मासूम बच्चे ने टीचर को दी ऐसी धमकी, सुनकर ठहाके लगाने लगे यूजर्स, देखें VIDEO

मैडम की ही फील्डिंग सेट कर दी! मासूम बच्चे ने टीचर को दी ऐसी धमकी, सुनकर ठहाके लगाने लगे यूजर्स, देखें VIDEO

Funny Video: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर टीचर और स्टूडेंट के बीच मजेदार बातचीत का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बच्चा अपने पापा के कहने का हवाला देते हुए मैडम को मारने की धमकी दे रहा है।

teacher student viral video, student prank video, school funny video, viral video, teacher funny mem- India TV Hindi Image Source : IG/@SARCASMIC_ANII टीचर को धमकी देता बच्चा।

Funny Video: सोशल मीडिया की दुनिया में ऐसे कई वीडियो वायरल होते रहते हैं जिनको देखने के बाद यूजर्स की हंसी रुकने का नाम ही नहीं लेती है। ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है जिसमें एक नन्हा स्टूडेंट अपनी मैम को गला काटने की धमकी देता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो में बच्चे की मासूमियत ने यूजर्स को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया और कुछ ही समय में ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। हालांकि, वीडियो को खुद बच्चे की मैम ने ही रिकॉर्ड किया है मगर दोनों की जुगलबंदी देखने के बाद ऐसा लग रहा है मानो टीचर्स समाज में डर का माहौल है। 

'चाकू से गला काट दूंगा!'

इंस्टाग्राम पर @sarcasmic_anii नामक अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया गया है। इस वीडियो में टीचर बच्चे से पूछती हैं कि, 'क्या गलती हो गई मुझसे ?' बच्चा कहता है— 'हो गई!' इस पर उसकी टीचर फिर पूछती हैं कि, 'फिर क्या करोगे ?' तो बच्चा कहता है कि, 'आपका गला काट दूंगा चाकू से।' ये सुनते ही टीचर हैरत में पड़ जाती हैं और पूछती हैं कि, 'ये आपको किसने सिखाया ?'जवाब देते हुए बच्चा कह देता है कि, 'पापा ने।' 'टीचर सदमे है' नामक कैप्शन से इस वीडियो को शेयर किया गया है। 

यूजर्स के मजेदार रिएक्शन 

वीडियो को अब तक इंस्टाग्राम पर हजारों लोगों ने देखकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'मैडम की फील्डिंग सेट है।' दूसरे यूजर ने लिखा है कि, 'बचपन से ही बदमाश हूं मित्तर।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'मेरा बाप बदमाश था मैं भी बदमाश हूं।' चौथे यूजर ने लिखा है कि, 'बैकबेंचर पिता।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'बड़े खतरनाक पापा हैं।'   
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पोस्ट पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है। 

ये भी पढ़ें-  
Optical Illusion: बिपाशा और शाहिद तो दिख जाएंगे, मगर क्या इस फोटो में छिपी दूसरी हसीना को पहचान पाएंगे आप 
 Desi Jugaad Video: गिलास नहीं मिला तो चिप्स के पैकेट से ही कर दिया ये आविष्कार, यूजर्स बोले— कितने तेजस्वी लोग हैं!