1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Video: क्लास में क्यूट स्टूडेंट ने मैडम पर कुछ यूं लुटाया प्यार, दिल जीत लेने वाले रिएक्शन को मिले 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Video: क्लास में क्यूट स्टूडेंट ने मैडम पर कुछ यूं लुटाया प्यार, दिल जीत लेने वाले रिएक्शन को मिले 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बच्चे को उसकी टीचर के साथ प्यार भरी मस्ती करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।

cute teacher student video, cute teacher student video viral, cute teacher student, viral video, vir- India TV Hindi
Image Source : IG/@NEES_SHAH टीचर के साथ मस्ती करता स्टूडेंट।

Viral Video: सोशल मीडिया पर आपने कई ऐसे वीडियो देखे होंगे जिसमें टीचर और उनके नन्हे स्टूडेंट्स के बीच की केमेस्ट्री दिखाई जाती है। कभी बच्चों को टीचर के साथ डांस करते तो कभी रील्स बनाते हुए देखा जा सकता है। ऐसे वीडियोज को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जाता है। ऐसा ही एक और वीडियो इंस्टाग्राम पर सामने आया है जिसमें एक क्यूट स्टूडेंट को उसकी टीचर पर खूब सारा प्यार लुटाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो इतना प्यारा है कि अब तक इसे 3 मिलियन से ज्यादा लोग देखकर लाइक कर चुके हैं। 

दोनों का रिएक्शन दिल जीत लेगा 

इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @nees_shah नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में क्यूट बच्चे को टीचर के साथ क्लासरूम में कॉपी चेक कराते देख सकते हैं। जब टीचर कॉपी चेक कर रही होती हैं तो वो उनको टकटकी लगाकर देखते रहता है। मैडम को देखकर वो खूब मुस्कुराता है और फिर प्यारा से उनके दुपट्टे को ठीक करता है। इतना ही नहीं बच्चा बार-बार मैम के चेहरे को प्यार से हाथ लगाता है। वीडियो में दोनों के रिएक्शन को देखने के बाद यूजर्स भी उन पर फिदा हो गए। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। टीचर और स्टूडेंट की इस क्यूट जोड़ी पर एक यूजर ने लिखा कि, 'उम्र का फासला मायने नहीं रखता।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'हर लड़के का पहला क्रश।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'फिर अपने जीवन की कहानी सुनाते हुए भविष्य में कहेगा मुझे अपनी शिक्षिका पर क्रश था,,, वह बहुत सुंदर थी..।' चौथे यूजर ने लिखा कि, 'जब वह बड़ा होगा तो उसके पास बताने के लिए एक कहानी होगी।' पांचवें यूजर ने लिखा कि, 'वह अपने शिक्षक के प्रति बहुत सम्मान रखता है।' वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि, 'जिस तरह से उसने आपके दुपट्टे और बालों को ठीक किया!' 
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
क्या बंदर भी खाते हैं अंडे ? Viral Video देखकर जानिए इसका सच, रिएक्शन आपको हंसने पर मजबूर कर देगा 
 

इस बंदे में तो गजब टैलेंट है, एक बादाम के कर दिए 450 टुकड़े, वीडियो देख आंखों पर यकीन नहीं होगा