Viral Post : सोशल मीडिया पर एक दिल दहला देने वाली डेटिंग ऐप स्कैम की कहानी वायरल हो गई है। डेटिंग ऐप पर मैच करने के बाद एक युवक ने अपनी पहली डेट तय की। लड़की ने कोलकाता के रानीकुठी इलाके में एक शांत कैफे में मिलने का सुझाव दिया। युवक उत्साहित होकर पहुंचा। शुरुआत में सब कुछ सामान्य लगा दोनों ने बातें कीं, हंसी-मजाक किया, कॉफी और हुक्का ऑर्डर किया। कोई रेड फ्लैग नजर नहीं आया। लेकिन जैसे ही बिल आया, युवक के होश उड़ गए। बिल की राशि ₹8,500 थी।
लड़के का हुआ बुरा हाल
एक्स पर @CountryGulshan नामक हैंडल से शेयर की गई पोस्ट में पूरा मामला बताया गया है। इसके कैप्शन में लिखा है कि, 'एक लड़का बम्बल डेटिंग ऐप पर एक लड़की से बात करता है। लड़की उसे कोलकाता के रानीकुठी के पास स्थित कपल कैफे जोन में मिलने के लिए बुलाती है। दोनों ने मिलकर दो कॉफी और एक हुक्का ऑर्डर किया, लेकिन बाद में लड़के को 8500 रुपये का भारी-भरकम बिल थमा दिया गया। कैफे के कर्मचारी लड़के को घेर लेते हैं, जबकि लड़की हंसते हुए चली जाती है। ऑर्डर में जानबूझकर अतिरिक्त चीज़ें जोड़ी गई थीं। यह प्यार नहीं, बल्कि सुनियोजित धोखाधड़ी है। डेटिंग ऐप पर किसी से मिलते समय हमेशा: मिलने की जगह खुद चुनें। सुनसान या बेहद निजी जगहों से बचें। सतर्क रहें और अपने दोस्तों/परिवार को सूचित करें। सावधानी से प्यार भी सुरक्षित रहता है।'
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस पोस्ट को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'भाई ने कॉफी पी और 8500 रुपये का सब्सक्रिप्शन ले लिया। बम्बल प्रीमियम से भी महंगा पड़ गया डेट।' दूसरे ने लिखा कि, 'इस ट्वीट को पढ़ने से पहले मैं: कोलकाता में बम्बल पर मिले अपने मैच को लेकर बेहद उत्साहित थी, कपड़े चुन रही थी और बातचीत के विषय तय कर रही थी। इस ट्वीट को पढ़ने के बाद मैं: सारे डेटिंग ऐप डिलीट कर रही हूं, मानवीय संबंधों की अवधारणा पर पुनर्विचार कर रही हूं और एक बिल्ली के साथ एकांत जीवन जीने के बारे में गंभीरता से सोच रही हूं।' तीसरे ने लिखा कि, 'मैं कोलकाता से हूं और हम सालों से लोगों को इन तथाकथित कपल्स ज़ोन कैफ़े के बारे में चेतावनी देते आ रहे हैं। कोई तब तक नहीं सुनता जब तक खुद उसके साथ ऐसा न हो जाए। यह रैकेट बहुत गहरा है, संगठित तरीके से चलता है और स्थानीय जागरूकता बेहद कम है। लड़का बेवकूफ नहीं है। उसे पेशेवर लोगों ने निशाना बनाया है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'यह प्यार का मुखौटा पहने संगठित धोखाधड़ी है। और जब तक हम इस पर चुप रहेंगे, यह चलती रहेगी।'
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें -
पक्षियों का झुंड V शेप में ही क्यों उड़ता है, सुनकर दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा जवाब
मुरथल के ढाबे में नॉनवेज क्यों नहीं बनता है, वजह सुनकर दिमाग घूम जाएगा; वीकेंड पर जाने से पहले जान लें
भारत का इकलौता रेलवे स्टेशन, जहां से पूरा देश घूम सकते हैं; हर जगह के लिए मिलेगी ट्रेन