राजधानी दिल्ली के शाहीनबाग इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां लंदन के स्ट्रीट फूड की तर्ज पर स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेच रही लड़की को देखने लोगों की इतनी भीड़ उमड़ी कि पहले पुलिस ने आसपास की दुकानों को बंद कराया औऱ बंद में लड़की का कार्ट (ठेला) हटवा दिया। युवती और उसके कार्ट की कुछ रील्स सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही थी। इस कारण लोग इसे देखने आने लगे और भारी भीड़ जमा होने लगी। इस कारण पुलिस को कदम उठाना पड़ा।
सोशल मीडिया पर वायरल हुई युवती
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के शाहीनबाग में एक लड़की ने कार्ट (ठेला) लगाकर लंदन के स्ट्रीट फूड की तर्ज पर स्ट्रॉबेरी पर चॉकलेट डालकर बेचना शुरू किया। युवती ने हीन बाग में कप क्रेज नाम से एक कार्ट (ठेला) लगाया। उसका अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, लड़की की दुकान पर भारी भीड़ जुटने लगी। इसके बाद सोमवार की रात पुलिस ने कार्रवाई की।
पुलिस ने क्यों की कार्रवाई?
जानकारी के अनुसार, रमजान के महीने में रात के समय लोग निकलते थे तो भीड़ हद से ज्यादा हो जाती थी। हालात ये हुए कि लड़की को कुछ देर के लिए अपना कार्ट बंद करना पड़ जाता था, या फिर वो खुद हटकर काम अपनी टीम में शामिल लड़कों को सौंप देती थी। मगर ये कामयाबी कुछ लोगों की आंखों को नहीं सुहाई। सोमवार की देर रात पुलिस पहुंची और कप क्रेज की ओनर उजमा को वहां से हटने के लिए बोलने लगी।
युवती बेहद निराश
पुलिस ने कहा कि लोग शिकायत कर रहे हैं कि लड़की की वजह से पूरी सड़क जाम हो जाती है। लड़के जमघट लगाए खड़े रहते हैं। सोमवार रात भीड़ इतनी ज्यादा बढ़ गयी कि आखिर में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद हालात ये बने कि पुलिस ने लड़की के ठेले को बंद करा दिया। इस घटना से युवती उज्मा बेहद निराश है।
ये भी पढ़ें- लड़के ने नए नंबर से गर्लफ्रेंड का लिया लॉयल्टी टेस्ट, पढ़ने के बाद लोगों ने दिए तरह-तरह के रिएक्शन
क्या आपने कभी देखा है ऐसा अनोखा तराजू? देखकर हैरान होना तय है