1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. क्लेश का अड्डा बनी दिल्ली मेट्रो ! बाल नोच-नोचकर लड़ाई करती दिखीं लड़कियां; यात्री बोले- 'लड़ो Video Viral है'

क्लेश का अड्डा बनी दिल्ली मेट्रो ! बाल नोच-नोचकर लड़ाई करती दिखीं लड़कियां; यात्री बोले- 'लड़ो Video Viral है'

Delhi Metro Fight Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो लड़कियां एक-दूसरे के बाल नोच-नोचकर लड़ाई करते हुए दिख रही हैं।

delhi metro video viral, delhi metro fight video, delhi metro video, delhi metro latest trending vid- India TV Hindi
Image Source : X/@GHARKEKALESH मेट्रो में हुई लड़ाई।

Delhi Metro Fight Video: दिल्ली मेट्रो में आपका स्वागत है! मेट्रो में चढ़ते ही पैसेंजर्स को ये आवाज जरूरी सुनाई देती होगी। मगर आजकल दिल्ली मेट्रो पर चढ़ते ही लोगों के कान में यात्रियों के बीच की तू-तू, मैं-मैं और भद्दी-भद्दी गालियों की आवाज आती है। ऐसे में दिल्ली मेट्रो अब क्लेश का अड्डा बनती दिख रही है। दिल्ली मेट्रो वैसे भी यात्रियों की हरकतों के कारण हमेशा सुर्खियों में रहती है। चाहे मुक्केबाजी के वायरल वीडियो हों या डांस रील, मेट्रो अक्सर ट्रेंड में रहती है। अब दिल्ली मेट्रो में दो महिलाओं के बीच हुई लड़ाई का एक और वीडियो एक्स पर खूब चर्चा बटोर रहा है। 

एक्स पर वीडियो वायरल 

इस वीडियो को एक्स पर @gharkekalesh नामक पेज से खूब शेयर किया गया है। वीडियो में  दो महिलाओं के बीच हाथापाई का अराजक दृश्य दिखाया गया है। शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 40,000 से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में दो महिलाएं एक-दूसरे के बाल खींचती और हाथापाई करती नजर आ रही हैं, जबकि डिब्बे में मौजूद भीड़ यह सब देख रही है। कुछ यात्रियों ने झगड़ा रोकने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इस क्लिप को 'दिल्ली मेट्रो में धक्का-मुक्की को लेकर दो लड़कियों के बीच झड़प' कैप्शन के साथ शेयर किया गया है। कैप्शन से लगता है कि डिब्बे में धक्का-मुक्की को लेकर हुए विवाद के कारण यह झड़प शुरू हुई होगी। झगड़े की सही तारीख और वजह अभी स्पष्ट नहीं है।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

इस वीडियो को देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा है कि, 'दिल्ली मेट्रो सार्वजनिक परिवहन नहीं, बल्कि एक रियलिटी शो है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'इन्हें WWE में भेज देना चाहिए।' तीसरे यूजर ने लिख कि, 'दिल्ली मेट्रो में WWE और स्मैकडाउन।' चौथे यूजर ने मजाक में कहा, 'दिल्ली गुड़गांव तो अपना कार्टून नेटवर्क है।' वहीं, एक अकाउंट ने "द डेली शो" के होस्ट जॉन स्टीवर्ट के पॉपकॉर्न खाते हुए एक जीआईएफ साझा किया और साथ में लिखा, 'जब आपके चारों ओर मुफ्त मनोरंजन मौजूद है तो टीवी की क्या जरूरत है?'

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक पर सिल्वर बॉक्स क्यों लगाए जाते हैं, इसके पीछे छिपी है बेहद अहम वजह; हर किसी को जानना जरूरी 

इस शहर में गर्भवती महिलाओं के लिए बनाई गई स्पेशल Pink Parking, वायरल वीडियो देख आप भी करेंगे तारीफ