1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. दिल्ली पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ़ निकाला पासपोर्ट और वीजा से भरा बैग, पोस्ट देखते ही तारीफ करने लगे यूजर्स

दिल्ली पुलिस ने चंद घंटों में ढूंढ़ निकाला पासपोर्ट और वीजा से भरा बैग, पोस्ट देखते ही तारीफ करने लगे यूजर्स

Viral Post : सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अचानक चर्चा में आ गई है। इसमें दावा किया गया है कि, दिल्ली पुलिस ने पासपोर्ट और वीजा से भरा बैग चंद घंटों में ढूंढ़ निकाला।

Delhi Police Viral Post, Viral News, Viral Post, Viral News in Hindi - India TV Hindi
Image Source : X@GANESHENGG दिल्ली पुलिस को मिली तारीफें।

Viral Post : दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और ईमानदारी की एक और मिसाल सामने आई है। एक यात्री का बैग, जिसमें पासपोर्ट, वीजा और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भरे हुए थे, होटल चेक-आउट के दौरान छूट गया। महज चंद घंटों में पुलिस ने बैग को ट्रेस कर उसके मालिक को सौंप दिया। इस घटना पर सोशल मीडिया यूजर्स ने पुलिस की प्रशंसा में पोस्ट लिखना शुरू कर दिया। गणेश तिवारी नाम के एक व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट ने सबका ध्यान आकर्षित किया है। इसमें उन्होंने बताया है कि कैसे दिल्ली पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर महत्वपूर्ण दस्तावेजों से भरा उनका खोया हुआ बैग बरामद करने में उनकी मदद की।

एक्स पर पोस्ट हुई वायरल 

इस पोस्ट को एक्स पर @ganeshengg नामक हैंडल से शेयर किया गया है। इस पोस्ट में गणेश तिवारी नामक यूजर ने बताया कि, होटल से चेक आउट करते समय दिल्ली में उनका बैग खो गया। बैग में उनका पासपोर्ट और वीजा था, जिससे उन्हें घबराहट हो गई। पहाड़गंज पुलिस स्टेशन में दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया को सराहनीय बताया और कहा कि दो से तीन घंटे के भीतर ही पुलिस ने उनका बैग ढूंढ़कर बरामद कर लिया। दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया को अविश्वसनीय बताया। उन्होंने अपनी पोस्ट के माध्यम से दिल्ली पुलिस को धन्यवाद दिया। 

दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया

दिल्ली पुलिस ने भी उनके पोस्ट का जवाब देते हुए उनके दयालु शब्दों के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि उन्हें सहायता करने और उनके सामान की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने में खुशी हुई। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा विश्वास उन्हें हर दिन बेहतर सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। दिल्ली पुलिस ने लिखा, "आपके स्नेहपूर्ण शब्दों के लिए धन्यवाद। हमें खुशी है कि हम आपकी सहायता कर सके और यह सुनिश्चित कर सके कि आपका सामान सुरक्षित रूप से बरामद हो गया। आपका विश्वास हमें हर दिन बेहतर सेवा देने के लिए प्रेरित करता है।"
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
रेलवे ट्रैक और रेलवे लाइन में क्या अंतर है, सुनते ही दिमाग घूम जाएगा; सोचा भी नहीं होगा

तरबूज पर हरी धारियां क्यों बनी होती हैं, जानना सबके लिए जरूरी; सुनकर दिमाग हिल जाएगा