1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. देर रात शोर की शिकायत पर तत्काल हरकत में आई दिल्ली पुलिस, Viral Post में शख्स ने की तारीफ

देर रात शोर की शिकायत पर तत्काल हरकत में आई दिल्ली पुलिस, Viral Post में शख्स ने की तारीफ

Viral Post : सोशल मीडिया पर इन दिनों एक पोस्ट काफी वायरल हो रही है। इस पोस्ट में शख्स ने देर रात शोर की शिकायत पर दिल्ली पुलिस के तत्काल एक्शन की तारीफ की है।

Delhi Police, Delhi Police Viral Post, Viral Post, Viral News - India TV Hindi
Image Source : PTI दिल्ली पुलिस।

Viral Post : दिल्ली के उद्यमी ने देर रात लाउडस्पीकर बजने की शिकायत करने के बाद दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। उन्होंने अपना अनुभव सोशल मीडिया पर साझा किया, जहां पोस्ट को तुरंत ही लोगों का ध्यान मिला। आकाश बंसल नाम के एक व्यक्ति ने X पर एक पोस्ट साझा किया जिसमें बताया गया कि रात करीब 1 बजे तेज आवाज में बज रहे लाउडस्पीकरों के बारे में उनकी शिकायत पर पुलिस ने कैसे प्रतिक्रिया दी।

एक्स पर किया पोस्ट 

एक्स पर @akashbnsal नामक हैंडल से इस पोस्ट को शेयर किया गया है। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, 'दिल्ली पुलिस के लिए प्रशंसा पोस्ट। रात 1 बजे लाउडस्पीकर बज रहे थे। मैंने 100 पर कॉल किया और 4 मिनट के भीतर ही मुझे पास के एक गश्ती अधिकारी का फोन आया, जो 10 मिनट में मौके पर पहुंच गए और समस्या का समाधान कर दिया। इसी बीच, मुझे अलग-अलग अधिकारियों के दो और फोन आए जिन्होंने मदद की पेशकश की। मैंने इसे दूसरी बार अनुभव किया, दिल्ली पुलिस के लिए यह एक बड़ी जीत है, आपकी सेवा के लिए धन्यवाद।' 

दिल्ली पुलिस की प्रतिक्रिया

इस प्रशंसा का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा, "इस तरह की सराहना हमें प्रेरित करती रहती है। आपकी शांति सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है। रात 10 बजे के बाद तेज आवाज में संगीत बजाना कानून का उल्लंघन है, और हम इस पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम हमेशा आपके साथ हैं।" 

सोशल मीडिया पर यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। एक यूजर ने टिप्पणी की, "दिल्ली पुलिस ने शानदार काम किया।" एक अन्य यूजर ने लिखा कि, "बहुत बढ़िया काम। शाबाश!!!" तीसरे ने लिखा कि, "ब्लिंकइट का पुलिस संस्करण।" 
डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
Video : यूरोप में गन्ने के रस का ठेला देख चौंक गए भारतीय, रेसिपी और कीमत देखकर हंसी जरूर आएगी

Video : भारत में दिव्यांग वेटर्स वाला कैफे देख दंग रह गया विदेशी टूरिस्ट, कहा- 'इसीलिए मुझे ये देश पसंद है'