1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Delhi Police की क्रिएटिविटी का जवाब नहीं ! Karan Aujla का वायरल सॉन्ग यूज़ कर अनोखे अंदाज में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Delhi Police की क्रिएटिविटी का जवाब नहीं ! Karan Aujla का वायरल सॉन्ग यूज़ कर अनोखे अंदाज में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश

Delhi Police Video: फेमस सिंगर करण औजला का वायरल सॉन्ग इस्तेमाल कर दिल्ली पुलिस ने रोड सेफ्टी का मैसेज दिया है। इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर खूब पसंद किया जा रहा है।

delhi police uses karan aujla song, delhi police karan aujla song video, delhi police road safety aw- India TV Hindi
Image Source : X/@DELHI.POLICE_OFFICIAL दिल्ली पुलिस का संदेश।

Delhi Police Video: दिल्ली पुलिस सोशल मीडिया पर जागरुकता अभियानों के लिए हर बार एक अनोखा और क्रिएटिव तरीका खोजकर लाती है। इस बार दिल्ली पुलिस ने पंजाबी संगीत स्टार करण औजला के वायरल सॉन्ग 'बॉयफ्रेंड' का इस्तेमाल अपने रोड सेफ्टी कैंपेन में जागरुकता फैलाने के लिए किया। दिल्ली पुलिस के पोस्ट में बिना हेलमेट गाड़ी चलाने, स्टंट करने और ट्रिपल राइडिंग जैसे मुद्दों पर जोर दिया गया और लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आग्रह किया गया।  

इंस्टाग्राम पर छा गया वीडियो 

वीडियो को एक्स पर @delhi.police_official नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो का उद्देश्य बिना हेलमेट के वाहन चलाने, स्टंट करने और तीन लोगों के साथ सवारी करने के खतरों के बारे में जागरुकता बढ़ाना है। वीडियो के जरिए लोगों से नागरिकों से सड़क पर ऐसे जोखिम भरे व्यवहार से बचने का आग्रह किया गया है। दिल्ली पुलिस ने करण औजला और अभिनेत्री सुनंदा शर्मा को भी टैग किया, जो गायक के साथ संगीत वीडियो में दिखाई दी थीं। वीडियो पर दिल्ली पुलिस ने कैप्शन लिखा— 'दिल वही ले जाएगा जो सड़क नियम अपनाएगा।'

यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रियाएं

इस वीडियो के वायरल होते ही इस पर खूब प्रतिक्रियाएं आईं। सोशल मीडिया यूजर्स इस तरह के अभियान के लिए दिल्ली पुलिस और उनकी सोशल मीडिया टीम की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने मज़ाक में वीडियो एडिटर से पूछा, 'आप कितना वेतन लेंगे?' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'सोशल मीडिया टीम पुरस्कार की हकदार है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'करण औजला का कमेंट किधर है।' चौथे यूजर ने लिखा कि 'करण औजला पगलू।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'अब यह ट्रेंड सेट करने का एक बेहतरीन तरीका है।' एक और यूजर ने लिखा कि, 'बहुत बढ़िया सीख, दिल्ली पुलिस। हम बाइकर्स भी सभी से सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने का आग्रह करते हैं।' दिल्ली पुलिस की तारीफ में एक यूजर ने ​लिखा कि, 'दिल्ली पुलिस ने एक जनरल सोशल मीडिया मैनेजर नियुक्त किया है।' वहीं, एक अन्य ने लिखा कि, 'आधुनिक समस्याओं के लिए आधुनिक समाधान जरूरी हैं।'  
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें-
OMG: इस बंदे ने 2 हजार ₹ में घर पर ही बनाया एयर प्यूरीफायर, पोस्ट वायरल होते ही सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

 
AI ने दिखाया महाभारत युद्ध के मैदान में कैसा था नजारा, श्रीकृष्ण का दिव्य अवतार देख चौंक जाएंगे आप, Viral हो रहा Video