Desi Jugaad Video | Cute Kid Shower Video: सोशल मीडिया पर प्लेटफॉर्म्स पर स्क्रॉलिंग करते समय कई बार ऐसे वीडियो सामने आ जाते हैं जिनमें ठहाकों और क्यूटनेस का डबल डोज मिलता है। हालांकि, ऐसे ही वीडियो में लोगों के देसी जुगाड़ में उनकी क्रिएटिविटी भी नजर आती है। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर सामन आया है जिसमें मासूम बच्चे का नहाते हुए दिखाया गया है। इंट्रेस्टिंग चीज बच्चे का नहाना नहीं बल्कि उसका जुगाड़ है। दरअसल, मासूम बच्चे ने नहाने के दौरान एक अनोखी चीज को अपना शावर बना लिया। ये शावर दिखने में आपको तो सामान्य लगेगा लेकिन बच्चे के लिए ये शावर उसकी अपार खुशी की एक वजह है।
एक्स पर वायरल हुआ वीडियो
इस वीडियो को एक्स पर @raamphall नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि - 'खुशियां किसी दौलत की मोहताज नहीं होतीं।' वीडियो में बच्चा संभवत: घर के बाहर नहाते हुए दिख रहा है और उसके सिर के ठीक ऊपर एक रस्सी के सहारे पानी से भरी पॉलीथिन टंगी है। जब बच्चा साबुन से खुद को रगड़ लेता है तो फिर वो एक डंडी से उस पॉलीथिन में छेद करता है और उससे निकलने वाली पानी की धार में मजे से शावर लेता है। वीडियो में उसकी बेफिक्री और एन्जॉयमेंट लोगों को खूब भा रही है।
यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं
इस वीडियो पर अब तक कई यूजर्स ने प्रतिक्रियाएं दी हैं। वीडियो में दिखाया गया देसी जुगाड़ और बच्चे की क्यूटनेस यूजर्स को खूब पसंद आई। वीडियो पर यूजर्स ने अपने—अपने अंदाज में प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा कि, 'इनबिल्ट शावर के साथ ओवरहेड टैंक..।' दूसरे यूजर ने लिखा कि, 'लेकिन यह प्रशंसक के लिए अच्छा है न कि वास्तविक जीवन में खुश रहने के लिए पैसे की मांग होती है।' तीसरे यूजर ने लिखा कि, 'इस नवीनतम विचार के साथ योग्यतम का अस्तित्व।'
नोट: इस खबर में दी गई जानकारी रिपोर्ट्स पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-
Delhi Police की क्रिएटिविटी का जवाब नहीं ! Karan Aujla का वायरल सॉन्ग यूज़ कर अनोखे अंदाज में दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
AI ने दिखाया महाभारत युद्ध के मैदान में कैसा था नजारा, श्रीकृष्ण का दिव्य अवतार देख चौंक जाएंगे आप, Viral हो रहा Video