1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. कोल्ड ड्रिंक की बोतल और धागे से बनाई ऑटोमैटिक टोंटी, देसी जुगाड़ देख यूजर्स बोले- 'किस ब्रांड का बादाम खाते हो'

कोल्ड ड्रिंक की बोतल और धागे से बनाई ऑटोमैटिक टोंटी, देसी जुगाड़ देख यूजर्स बोले- 'किस ब्रांड का बादाम खाते हो'

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक देसी जुगाड़ काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शख्स ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल और धागे से ऑटोमैटिक टोंटी बनाई है।

Desi Jugaad Video, Automatic Tap Desi Jugaad Video, DIY Hack Video, Viral Video, Aaj Ka Viral Video - India TV Hindi
Image Source : IG/@TAILENT_BOY1 देसी जुगाड़ का वीडियो वायरल।

भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं। यहां लोग रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों से बड़े-बड़े काम निकाल लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही देसी जुगाड़ वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने कोल्ड ड्रिंक की बोतल और मजबूत धागे की मदद से ऑटोमैटिक टोंटी बना दी। वीडियो देखकर यूजर्स हैरान हैं और कमेंट में लिख रहे हैं— “किस ब्रांड का बादाम खाते हो भाई?” या “तोप ले आओ, सलामी तो बनती है!” 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @tailent_boy1 नामक हैंडल से शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा- “अल्ट्रा प्रो मैक्स ऑटोमैटिक नल।” वीडियो में शख्स स्टेप-बाय-स्टेप अपना जुगाड़ दिखाता है। सबसे पहले वह एक छोटी कोल्ड ड्रिंक की बोतल और मजबूत रस्सी/धागा लेता है। फिर RO फिल्टर वाली टोंटी लेता है, जिसमें पतले मेटल से छेद कर देता है। बोतल में पानी भरकर उसके ढक्कन को रस्सी से बांधता है और रस्सी का दूसरा सिरा टोंटी के छेद में फिक्स कर देता है। 

ऐसे काम करती है ऑटोमैटिक टोंटी

जब वजनदार बोतल RO टैप पर लटकाई जाती है, तो पानी खुद-ब-खुद बाल्टी में गिरने लगता है। जैसे ही बाल्टी भर जाती है, पानी अपने आप बंद हो जाता है। यह सिस्टम पुश-कॉक या लीवर टोंटी के साथ काम करता है। बाल्टी भरने पर वजन बदलने से टोंटी बंद हो जाती है। देखने में यह बेहद सरल लेकिन स्मार्ट लगता है। हालांकि, कुछ यूजर्स का कहना है कि लंबे समय तक इस्तेमाल से टोंटी खराब भी हो सकती है। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रिया 

वीडियो तेजी से वायरल हुआ। अब तक इसे करीब 4 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं। साढ़े 6 लाख से ज्यादा लाइक और 2 हजार से अधिक कमेंट आ चुके हैं। कमेंट सेक्शन में लोग शख्स के दिमाग की तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “भाई, हर दिन जबरदस्त और कमाल के आइडियाज।” 
दूसरे ने कहा, “अरे, ये कौन से ब्रांड का बादाम खाता है।”
तीसरे यूजर ने समझाया कि यह टॉयलेट के फ्लश टैंक वाले मैकेनिज्म जैसा है। चौथे ने मजाक में लिखा, “इसको नासा नहीं, आसा से 100 मिस्ड कॉल आए होंगे।” 
गौरतलब है कि, इससे पहले बाइक को चोरों से बचाने का Desi Jugaad का वीडियो काफी वायरल हुआ था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें -
कैमरा स्टैंड बनाने के लिए महिला ने लगाया गजब का दिमाग, Desi Jugaad देख आप भी करेंगे सैल्यूट, VIDEO